{"_id":"5a1142664f1c1bc45b8b70d8","slug":"chandigarh-gangrape-victim-told-story-of-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता ने बताया, आखिर उस रात को क्या हुआ था और कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता ने बताया, आखिर उस रात को क्या हुआ था और कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Gangrape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की ऑटो में बैठी और ड्राइवर समेत उसमें बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया। फिर उसके साथ जो हुआ और कैसे हुआ, इसका खुलासा खुद गैंगरेप पीड़िता ने किया।
Chandigarh Gangrape Case
मामला चंडीगढ़ का है। पीड़िता सेक्टर 37 कोचिंग सेंटर से मोहाली पीजी जाने के लिए निकली थी। उसने ऑटो लिया, उसमें दो सवारियां पहले से बैठी थीं। मौका मिलते ही ड्राइवर और दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया और सेक्टर 53 में जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। फिर वे उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। फिर लड़की ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Chandigarh Gangrape Case
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने उस रात की खौफनाक कहानी सुनाई तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। देहरादून निवासी लड़की ने बताया कि वह सेक्टर-17 में प्राइवेट जॉब करती है। शाम को वहां से वह सेक्टर-37 में स्टेनो की कोचिंग के लिए आई थी। शाम को वह कोचिंग से करीब 7 बजे निकली। यहां से वह फोन पर घरवालों से बात करते हुए ऑटो पकड़ने के लिए मेन रोड पर आई। फोन पर बात करते-करते ही उसने ऑटो रुकवाया और बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Gangrape Case
लड़की ने बताया कि ऑटो में पहले से दो सवारियां बैठी हुई थीं। कुछ दूर जाकर ड्राइवर ने डीजल भरवाने की बात कहते हुए ऑटो को सेक्टर-42 की ओर मोड़ लिया। पेट्रोल पंप के पास आकर ऑटो रुक गया तो चालक और वह दोनों सवारियां ऑटो को धक्का मार अंदर ले गए। वहां से उन्होंने डीजल भरवाया और उसके बाद सेक्टर-43 के राउंड अबाउट से यू-टर्न लिया। सेक्टर-53 पहुंचने पर ड्राइवर ने ऑटो को स्लिप रोड पर ले लिया।
विज्ञापन
Chandigarh Gangrape Case
आगे जाकर उसने ऑटो खराब होने की बात कहते हुए ऑटो रोक लिया। देर होने के चलते मैं ऑटो से उतर गई और ड्राइवर को पैसे देने लगी। इसी दौरान पीछे बैठे दोनों युवकों ने उसे अंदर खींच लिया और फिर तीनों उसे ऑटो से निकालकर पास ही जंगल एरिया में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वह शोर मचाने लगी तो तीनों ने यह कहते हुए मुंह दबोच लिया कि जान से मार देंगे।