जश्न में डूबा हरियाणा: नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर बधाइयों का दौर, पिता बोले-ये बड़ी उपलब्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता था। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने हरियाणा को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा देश का गौरव हैं। वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने नीरज के चाचा श्री भीम चोपड़ा से फोन पर बात करके बधाई दी।
मनोहर लाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा को खेलों का हब बनाना है। इसके लिए नीरज चोपड़ा जैसे होनहार खिलाड़ी युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम करेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा जैसे युवाओं के कारण ही हरियाणा खेलों में विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है।