फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइफाइंडर लाइसेंस खरीद घोटाला, नाइपर में CBI का छापा

Sat, 13 Feb 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Sat, 13 Feb 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन

साइफाइंडर लाइसेंस खरीद घोटाला, नाइपर में CBI का छापा

cbi raid in niper mohali office in sifinder software licence scam

सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में सीबीआई ने नाइपर मोहाली के ऑफिस में छापेमारी की। देखिए तस्वीरें।

साइफाइंडर लाइसेंस खरीद घोटाला, नाइपर में CBI का छापा

cbi raid in niper mohali office in sifinder software licence scam

मामले में सीबीआई ने नाइपर के कार्यकारी डायरेक्टर केके भूटानी नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें रजिस्ट्रार व सीवीओ विंग कमांडर पीजेपी सिंह बड़ैच, कार्यवाहक रजिस्ट्रार, सेक्शन अफसर, डिप्टी रजिस्ट्रार और प्रोफेशर समेत पुणे की एक प्राइवेट कंपनी शामिल है। आरोपियों पर धारा-120-बी आरडब्ल्यू-420, 420, 409, 467, 471 आईपीसी व भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

साइफाइंडर लाइसेंस खरीद घोटाला, नाइपर में CBI का छापा

cbi raid in niper mohali office in sifinder software licence scam

सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की छह टीमें शुक्रवार सुबह पौने नौ बजे नाइपर पहुंचीं। टीमों ने पहले उच्च अधिकारियों के घरों और दफ्तरों में दबिश दी। साथ ही नाइपर का सचिवालय भी नहीं खुलने दिया। रेड में अधिकारियों के घर की बारीकी से जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइफाइंडर लाइसेंस खरीद घोटाला, नाइपर में CBI का छापा

cbi raid in niper mohali office in sifinder software licence scam

सीबीआई की टीमों ने अधिकारियों के पर्स तक खंगाले। यह अभियान करीब आठ घंटे तक चला। इस दौरान नाइपर के सभी अधिकारियों को राउंडअप करके रखा गया। इस दौरान किसी को भी नाइपर कैंपस में नहीं जाने दिया गया। हालांकि, रेजिडेंशियल एरिया में सब कुछ सामान्य रहा। इस दौरान छात्रों के एक गुट ने सीबीआई रेड होने पर खुशी जताई। साथ ही उम्मीद जताई कि उन्हें इंसाफ मिलेगा।

विज्ञापन

साइफाइंडर लाइसेंस खरीद घोटाला, नाइपर में CBI का छापा

cbi raid in niper mohali office in sifinder software licence scam

बता दें कि यह घोटाला पुणे की एक निजी कंपनी के साथ मिलकर अधिकारियों ने वर्ष 2006 से लेकर 2012 तक किया। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घोटाला 2.25 करोड़ का है। सीबीआई को रेड में नाइपर के डायरेक्टर के घर से 13 लाख की एफडी, बैंक में करीब 25 लाख, प्रॉपर्टी से संबंधित 50 लाख के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा नाइपर के रजिस्ट्रार व सीवीओ के घर से करीब 1.5 करोड़ की पांच संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed