फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व CM वीरभद्र के भतीजे अकांक्ष के मर्डर केस में आया नया मोड़, अब आएगा सच सामने

Thu, 31 May 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
cbi enquiry of himachal pradesh formar cm virbhadra nephew akanksh murder
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे आकांक्ष सेन हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इससे केस के सच सामने आ सकते हैं। दरअसल, मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इस मामले की सीबीआई जांच के लिए दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान यूटी प्रशासन ने यह जानकारी हाईकोर्ट को दी।
cbi enquiry of himachal pradesh formar cm virbhadra nephew akanksh murder
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने बताया कि इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि सीबीआई के वकील ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया और कहा कि इस बारे में अथॉरिटी से उचित निर्देश प्राप्त होने के बाद ही वे कोर्ट में कुछ कह सकते हैं। गौरतलब है कि आकांक्ष सेन को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने कुचल दिया था। बीएमडब्ल्यू कार का टायर युवक के सिर पर से गुजरा था। इस घटना के बाद चालक फरार हो गया था।
cbi enquiry of himachal pradesh formar cm virbhadra nephew akanksh murder
बलराज को पकड़ने में पुलिस की मंशा पर सवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई थी। आकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता था। रात को वह शेरा के पास ही रुका था। इस मामले में पेप्सू राज्य के पहले सीएम ज्ञान सिंह रारेवाला के पोते हरमेहताब सिंह रारेवाला को मुख्य आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
cbi enquiry of himachal pradesh formar cm virbhadra nephew akanksh murder
अकांक्ष हत्याकांड में गिरफ्तार हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद
लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के चलते उसे प्रोक्लेम ऑफेंडर घोषित कर दिया गया था। इस मामले में मुख्य गवाह बूम बॉक्स कैफे की को ऑनर अदम्या राठौर पहले ही गवाही दे चुकी हैं। आरोपों के अनुसार 9 फरवरी को बूम बॉक्स कैफे के पीछे वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार आकांक्ष सेन पर बीएमडब्ल्यू चढ़ा दी गई थी। इस घटना को बूम बॉक्स में आए एक समूह द्वारा अंजाम दिया गया था जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
cbi enquiry of himachal pradesh formar cm virbhadra nephew akanksh murder
Akansh Murder - फोटो : File Photo
शिकायत के अनुसार, बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब रारेवाला उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो। मामले में जिला अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। जांच सीबीआई को सौंपने की अपील वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के सरकारी वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि आकांक्ष सेन हत्याकांड मामले की सीबीआई से जांच के आदेशों की जानकारी उन्हें है, लेकिन लेकिन उसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस के बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed