{"_id":"5b0e5c274f1c1b916e8b54e5","slug":"five-people-died-in-road-accident-in-fatehgarh-sahib-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झटके में खत्म परिवार, पति-पत्नी और दो बेटियों को ऐसे आई मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटके में खत्म परिवार, पति-पत्नी और दो बेटियों को ऐसे आई मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
Thu, 31 May 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Thu, 31 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जागरण से लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक मौत से सामना हो गया और एक झटके में परिवार के 5 लोग खत्म। हादसा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पटियाला-सरहिंद रोड स्थित रूढ़की गांव में मंगलवार शाम को हुआ। हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
2 of 4
सड़क हादसा
एसएचओ प्रदीप सिंह ने बताया कि लुधियाना के दुगरी इलाके के जनता एनक्लेव में रहने वाला एक परिवार कलायत (कैथल) में रिश्तेदार के पास जागरण में गया था। स्विफ्ट डिजायर में सात लोग सवार थे। वे मंगलवार को वाया पटियाला लुधियाना लौट रहे थे। जैसे ही वे रूढ़की के पास पहुंचे तो कार चला रहे सुनील कुमार (32) की झपकी लग गई। इससे कार बेकाबू होकर कच्चे रास्ते से होते हुए पेड़ से जा टकराई।
3 of 4
सड़क हादसा
मौके पर ही सुनील कुमार (32), उनकी पत्नी सोनिया (30), बेटी दीया (6) और मानसी (1) व सुनील की बुआ शांति देवी (50) की मौत हो गई। हादसे में घायल एक बच्चे और महिला को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया। हालत खराब होने पर उन्हें चंडीगढ़ के 32 स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर फतेहगढ़ साहिब के एएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल, थाना मुल्लेपुर एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सड़क हादसा
उन्होंने घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकलवाया। मृतक सुनील के साले सोनू मित्तल व संदीप मित्तल के घर पर अफसोस करने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया। संदीप मित्तल ने बताया कि एक साल में ही सुनील का परिवार खत्म हो गया। सुनील के बड़े भाई अनिल अलग रहते हैं। अलग होने के बाद सुनील के मां-बाप उसी के साथ रहते थे। कुछ समय पहले बीमारी के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतका सोनिया अपने तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।