{"_id":"d9da43fd39961ee0c830268dbd83c12d","slug":"captain-amrinder-singh-became-state-president-celebration-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अमरिंदर बने 'कैप्टन' तो कांग्रेसियों ने मनाया जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: अमरिंदर बने 'कैप्टन' तो कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
Sat, 28 Nov 2015 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 28 Nov 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: अमरिंदर बने 'कैप्टन' तो कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रदेश कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने की खबर आते ही कांग्रेस समर्थकों ने मोती महल में जमकर जश्न मनाया। लड्डू बांटे और भंगड़ा डाला। तस्वीरें। रिपोर्ट: रिंपी गुप्ता
तस्वीरें: अमरिंदर बने 'कैप्टन' तो कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
2 of 5
उधर अब यह संभावना भी प्रबल हो गई है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैप्टन को ही अपने अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करेगी। पार्टी हाईकमांड को लग रहा है कि बादलों के खिलाफ पंजाब की गुस्साई जनता को लामबंद करने का मादा कैप्टन में ही है और कैप्टन ही पंजाब के मौजूदा हालात को चुनावों में जीत के तौर पर भुना सकेंगे।
तस्वीरें: अमरिंदर बने 'कैप्टन' तो कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
3 of 5
पिछले विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में अकाली-भाजपा गठबंधन के हाथों कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद कैप्टन के हाथों से प्रदेश कांग्रेस का प्रधान पद भी चला गया था और राजनीति में भी वे उतने सक्रिय नहीं रहे थे। ऊपर से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा से उनके मतभेदों से पार्टी हाईकमांड भी कुछ खास खुश नहीं था, लेकिन पिछले दिनों कैप्टन ने राहुल गांधी से बैठक करके सभी मतभेद दूर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: अमरिंदर बने 'कैप्टन' तो कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
4 of 5
इसके बाद उन्हें फिर से अब प्रदेश कांग्रेस का प्रधान बना दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के प्रधान प्रेम कृष्ण पुरी ने कहा कि कैप्टन ही अकालियों को हरा सकते हैं। यह बात हाईकमांड भी जानती है, इसलिए कैप्टन ही कांग्रेस के अगले सीएम पद के दावेदार होंगे। वहीं यह भी माना जा रहा है कि कैप्टन ही पंजाब में चल रहे मौजूदा हालात को विस चुनावों में जीत के लिए भुना सकेंगे। कैप्टन में ही अकालियों से टक्कर लेने का मादा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: अमरिंदर बने 'कैप्टन' तो कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
5 of 5
लगातार एतराज के बावजूद प्रताप सिंह बाजवा को प्रदेश कांग्रेस प्रधान के पद से न हटाए जाने के कारण कैप्टन पार्टी हाईकमांड से नाराज चल रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कैप्टन ने राहुल के खिलाफ सुर बदल लिए थे। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमांड ने कैप्टन को प्रधान बनाने के संकेत पहले ही दे दिए थे। उधर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कैप्टन के आवास स्थान मोती महल में पहुंच गए और वहां जमकर जश्न मनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।