फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल कार में बैठे तो कैप्टन ने रुकवाई फिर गले मिले, देखिए कुछ खास झलकियां...

Fri, 17 Mar 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh swearing-in ceremony, punjab news
शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास रहा। एक मौका आया जब राहुल गांधी कार में बैठ गए तभी वहीं कैप्टन पहुंचे फिर राहुल बाहर आए और दोनों ने एक दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया।
Captain amarinder singh swearing-in ceremony, punjab news
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
बादल आए नहीं, आप विधायकों के लिए नहीं रखी सीटें
कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासन ने जिन प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण दिया था, उनके बैठने के लिए विशेष व्यवस्था भी की थी। प्रमुख हस्तियों के लिए तय सीटों पर ही उनके नाम की स्लिप लगाई गई थी। समारोह के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी निमंत्रण भेजा गया था और उनके लिए सीट रिजर्व रखी गई थी, लेकिन वे नहीं आए।
Captain amarinder singh swearing-in ceremony, punjab news
'आप' विधायकों को बैठने के लिए नहीं मिलीं कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
​दूसरी ओर, इस विधानसभा चुनाव में जीते आम आदमी पार्टी के विधायकों और नई विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एचएस फुलका के लिए प्रशासन इस समारोह में बैठने की व्यवस्था करना ही भूल गया। हालत यह रही कि नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को समारोह में खड़े रहना पड़ा। बाद में एचएस फुलका ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में इस मुद्दे पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Captain amarinder singh swearing-in ceremony, punjab news
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू शपथ लेते रहे, नवजोत बनाती रहीं वीडियो
नवजोत सिंह सिद्धू शपथ समारोह में अपने चिर-परिचित अंदाज में ही नजर आए। उन्होंने अपनी जोरदार आवाज में शपथ ग्रहण किया, लेकिन जल्दबाजी में पहले तो वे राज्यपाल का आभार प्रकट करने के लिए उनसे हाथ मिलाना भूल गए। याद आने पर हाथ मिलाया तो उस कुर्सी पर जाना भूल गए जहां शपथ ग्रहण के बाद उन्हें बैठकर मंत्री के रूप में पद स्वीकृति के हस्ताक्षर करने थे। नजदीक खड़े अधिकारी ने उन्हें याद दिलाया, तब सिद्धू ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का औपचारिक तौर पर आभार जताना भूल गए। यह भी उन्हें याद दिलाया गया। मंच से उतरे तो सीधे अपनी सीट पर पहुंच गए। जब उन्हें याद दिलाया गया तो वे तुरंत मंच के सामने विराजमान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे और उनका अभिवादन किया। वहीं, दूसरी ओर सिद्धू द्वारा शपथ लेने के सारे नजारे को उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू निरंतर अपने मोबाइल में वीडियो के रूप में कैद करती नजर आईं। 
विज्ञापन
Captain amarinder singh swearing-in ceremony, punjab news
प्रत्येक मंत्री ने राहुल, मनमोहन से की मुलाकात
प्रत्येक मंत्री ने राहुल, मनमोहन से की मुलाकात
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह तो राज्यपाल वीपी बदनौर के साथ मंच पर आसीन रहे, लेकिन कैप्टन की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने शपथ ग्रहण करने के बाद मंच से उतरकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। इस दौरान राहुल गांधी जहां सभी मंत्रियों से गले मिले, वहीं ज्यादातर मंत्रियों ने पूर्व पीएम के पांव छूकर उनका  आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई मंत्रियों ने इन दोनों नेताओं के साथ ही समारोह में उपस्थित राजबब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नवीन जिंदल, अजय माकन, राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह, राजस्थान से अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल से भी मुलाकात की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed