विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
यूनेस्को की टीम ने चंडीगढ़ की 'हैरिटेज' कहलाने वाली कैपिटल कांप्लेक्स का जायजा लिया। यह सारी कवायद इसके विश्व हैरिटेज की सूची में शामिल होने को लेकर है। तस्वीरों में पूरी कहानी।
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
यूनेस्को की टीम ने चंडीगढ़ की 'हैरिटेज' कहलाने वाली कैपिटल कांप्लेक्स का जायजा लिया। यह सारी कवायद इसके विश्व हैरिटेज की सूची में शामिल होने को लेकर है। यूटी प्रशासन ने यूनेस्को टीम के सदस्य डोमनी ग्लेशिया और माइकल रिचर्ड्स के सामने कैपिटल कांप्लेक्स पर प्रेजेंटेशन दी। अब जून 2016 के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि हैरिटेज स्टेटस मिलेगा या नहीं।
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
दरअसल हैरिटेज स्टेटस के दर्जे पर अंतिम फैसला वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी लेगी। भारत आए यूनेस्को की टीम के सदस्य उस 50 सदस्यीय कमेटी को अपनी अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इससे पहले रविवार को भारतीय हैरिटेज कमेटी की डायरेक्टर शिखा जैन और पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सदस्य भी यूटी गेस्ट हाऊस में प्रजेंटेशन के दौरान मौजूद थे। पूर्व चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर ने डोजियर पर आधारित यह प्रजेंटेशन दी।
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
डोजियर में कैपिटल कांप्लेक्स के महत्व, संरक्षण, मेंटेनेंस और मैनेजमेंट को वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखकर खाका खींचा गया था। इस दौरान कैपिटल कांप्लेक्स की स्ट्रेंथ पर ज्यादा फोकस रहा। एडवाइजर विजय कुमार देव, फाइनेंस सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह, आईएएस विक्रम देव दत्त, पर्यटन विभाग की एमडी कविता सिंह, चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया सहित अन्य अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विश्व सूची में शामिल होगी हमारी 'हैरिटेज', यूनेस्को टीम पहुंची
सेक्रेट्रिएट से लेकर अन्य बिल्डिंग्स को भूकंप का खतरा नहीं है। इसके लिए कंसलटेंट कंपनी से स्पेशल सर्वे करवाया गया है। कैपिटल कांप्लेक्स का अस्तित्व बचाए रखने के लिए इसके करीब 500 मीटर के दायरे में बफर जोन डिक्लेयर किया जाएगा, जिसके अंदर सारी एक्टिविटीज को कंट्रोल किया जाएगा। साथ ही इस जोन में हाई राइज बिल्डिंग या नई कंस्ट्रक्शन नहीं की जा सकती है।