इस विधायक ने फेसबुक पर LIVE होकर दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा। देखिए ऐसे बनाया था खास प्लान...
बिजली चोरी के आरोप में नामजद का बहाना बना युवक से पांच हजार रुपये मांगने वाले बिजली चोरी थाने के सब इंस्पेक्टर और एएसआई को पांच हजार रुपये लेते हुए पंजाब के लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पीएयू गेट नंबर एक के पास रंगे हाथ पकड़ लिया।
बैंस ने दोनों मुलाजिमों से पैसे वापस लेकर पीड़ित व्यक्ति को दिए और इसे सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव चलाया। मुलाजिमों ने माफी मांग कर जान छुड़ाई, लेकिन विधायक बैंस ने कहा कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।
4 of 7
Ludhiana News
- फोटो : अमर उजाला
विपिन कुमार नाम के युवक ने कुछ समय पहले एक दुकान किराए पर ली थी। करीब डेढ़ महीने पहले बिजली चोरी थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर और एएससआई उसके पास गए और कहा कि उसने एक दुकान किराए पर ली थी और उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है। वह उसे गिरफ्तार करने आए हैं।
जब विपिन ने कहा कि वह दस महीने पहले दुकान खाली कर चुका है तो पुलिस मुलाजिम उसे धमकाने लगे। कुछ समय बाद दोनों मुलाजिम लेन देन की बातों पर आ गए और कहा कि इस तरह मामला निपट सकता है। पुलिस मुलाजिमों की धमकियों से डरे युवक ने इसकी शिकायत विधायक सिमरजीत सिंह बैंस से की।