फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्निंग बस: जिंदा जलने से बचीं 55 सवारियां, देखिए कैसे?

Mon, 18 May 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 18 May 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन

बर्निंग बस: जिंदा जलने से बचीं 55 सवारियां, देखिए कैसे?

bus burning at ambala jaipur national highway
अंबाला-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक से टक्कर के बाद जब श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगी, उसमें 50 से अधिक सवारियां थीं। देखिए, इतनी भयानक आग में कैसे बचीं 55 जानें।

बर्निंग बस: जिंदा जलने से बचीं 55 सवारियां, देखिए कैसे?

bus burning at ambala jaipur national highway

निजी बस में सवार 55 के करीब श्रद्धालु दो गांवों के रहने वाले हैं। सभी फतेहाबाद जिले में तहसील भूना के गांव नाढ़ोड़ी और धोलू के रहने वाले थे। सभी नाढ़ोड़ी से मुकाम जा रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ, उससे करीब सौ फुट दूरी पर एक पेट्रोल पंप था, जबकि दो सौ गज दूरी पर एक गौशाला थी। गनीमत रही कि वाहनों में ज्वलनशील पदार्थ नहीं था।

बर्निंग बस: जिंदा जलने से बचीं 55 सवारियां, देखिए कैसे?

bus burning at ambala jaipur national highway

टक्कर इतनी भयंकर थी कि तुरंत दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर के बाद बस से निकलते समय बस में भाग-दौड़ की स्थिति पैदा गई। किसी तरह लोगों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित करीब 55 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि 5 लोगों को गंभीर अवस्था में हिसार रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्निंग बस: जिंदा जलने से बचीं 55 सवारियां, देखिए कैसे?

bus burning at ambala jaipur national highway

भूना के गांव नाढ़ोडी से निजी बस में सवार होकर श्रद्धालु राजस्थान के मुकाम धाम में गुरु जंभेश्वर जी महाराज के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। सिवानी से निकलते ही गैंडावास गांव के समीप बनी गौशाला के पास तेज गति में आ रहे एक ट्रक से बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ही वाहनों में आग लग गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

बर्निंग बस: जिंदा जलने से बचीं 55 सवारियां, देखिए कैसे?

bus burning at ambala jaipur national highway

भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस और ट्रक के चालक बुरी तरह फंस गए। दोनों को गौशाला और भट्ठा पर काम करने वाले लोगों ने बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। हादसे की कुछ मिनटों बाद ही वाहनों में लगी आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed