{"_id":"bd4890a4a60bcc1f7a4e83558f366392","slug":"bull-s-havoc-in-farmer-rally-in-bathinda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें
किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसानों की ओर से आयोजित धरने में अचानक घुसे सांड ने जमकर उत्पात मचाया। धरनाकारियों को रौंदते हुए उत्पाती सांड की तस्वीरें देख्ाकर दिल दहल जाएगा आपका। सभी फोटो: राजेश गौरव
किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें
2 of 10
किसानों की ओर से आयोजित धरने में सांड ने जमकर उत्पात मचाया। उत्पाती सांड धरनाकारियों को रौंदते हुए स्टेज के पास पहुंच गया। इसमें महिला और पुरूष समेत लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पंजाब के बठिंडा में आयोजित रैली सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद हुई कपास के मुआवजे को लेकर आयोजित की गई थी। सांड के उत्पात से धरने में भगदड़ मच गया।
किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें
3 of 10
घटना में घायल सभी लोगों को मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घायल प्रदर्शनकारियों को सिविल अस्पताल प्रबंधकों की ओर से तुरंत इलाज न देने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देखकर मौके पर तैनात डॉक्टर ने अपने दो अन्य साथी डॉक्टरों को बुलाया लिया। उधर धरने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें
4 of 10
पुलिस फोर्स ने धरनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया। इसके अलावा पुलिस ने बठिंडा-मानसा हाईवे मेन रोड को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। साथ ही ट्रैफिक के लिए दूसरे रूट का प्रबंध किया। घायलों में बुजुर्ग महिला और पुरूष जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। इनमें से कई महिलाओं की बाजू टूट गई हैं। साथ ही कई किसानों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें
5 of 10
किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके धरने को विफल करने के लिए शरारती तत्वों की ओर से जानबूझकर सांड को वहां भेजा गया। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस इस घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। एडीसी वरिंदर कुमार शर्मा और तहसीलदार ने मौके पर पहुंच किसान नेताओं से घायलों का हालचाल जाना। साथ ही उनके मुफ्त इलाज का आश्वासन भी दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।