फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दुश्मन देश' को सबक सिखाने को बीएसएफ बॉर्डर पर कर रही ऐसा इंतजाम, भेद नहीं पाएगा पाकिस्तान

Tue, 11 Dec 2018 02:31 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Dec 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
BSF Will Appoint Quick Reaction Teams on India Pakistan Border against Enemy
bsf
'दुश्मन देश' पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बीएसएफ बॉर्डर पर ऐसी सुरक्षा व्यवस्था करने जा रही है कि दुश्मन भेदने की सोच भी न पाएगा। अब आतंकी और पाकिस्तानी घुसकर दिखाएं।
BSF Will Appoint Quick Reaction Teams on India Pakistan Border against Enemy
BSF
पाक बॉर्डर से घुसपैठ की बढ़ती संभावनाओं के चलते बीएसएफ अब बार्डर पर ‘क्विक रिएक्शन टीमें’ (क्यूआरटी) तैनात करेगा। बीएसएफ के आला अफसरों ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं, जबकि जबकि बॉर्डर पर इन टीमों की तैनाती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त दिसंबर मध्य के बाद पड़ने वाले कोहरे के मद्देनजर भी बीएसएफ सीमाओं की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हो गई है।
BSF Will Appoint Quick Reaction Teams on India Pakistan Border against Enemy
BSF
उधर, केंद्रीय खुफिया एजेंसियां फिर अलर्ट दे चुकी हैं कि जिस तरह से पंजाब में आतंकी हालात फिर से पैदा करने की कोशिश की जा रही है, उसके मद्देनजर पाक बॉर्डर से घुसपैठ की संभावनाएं प्रबल है। चूंकि अब कोहरे की स्थिति होने वाली है, ऐसे में सीमाओं की सुरक्षा संबंधी चुनौतियां और बढ़ जाएगी। 2017 तक बॉर्डर एरिया से घुसपैठ की स्थिति देखें तो बीएसएफ ने 36 घुसपैठिए ढेर किए हैं और 677 से अधिक घुसपैठिए पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSF Will Appoint Quick Reaction Teams on India Pakistan Border against Enemy
bsf jawan
खुफिया एजेंसियों से जुड़े एक आला अफसर ने बताया कि कुछ देश विरोधी ताकतें पंजाब का माहौल फिर से खराब करने की कोशिशें में जुटी हैं, चूंकि ये ताकतें पाक समर्थित आतंकवाद को पंजाब में फिर से जिंदा करना चाहती हैं, इसलिए इस बात की प्रबल संभावनाएं हैं कि आने वाले दिनों, खासकर कोहरे के दौरान पाकिस्तान के मैदानी बॉर्डर से हथियारों समेत घुसपैठ हो सकती है।
विज्ञापन
BSF Will Appoint Quick Reaction Teams on India Pakistan Border against Enemy
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
सरेंडर की एक चेतावनी, फिर तुरंत शूट
बीएसएफ ने भी बॉर्डर एरिया पर क्यूआरटी तैनात करने का फैसला लेने के बाद ये साफ कर दिया है कि बॉर्डर क्रास करने की कोशिश करने वाले किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। क्यूआरटी द्वारा ऐसे संदिग्धों को सरेंडर की सिर्फ एक  चेतावनी दी जाएगी, उसके बाद उन्हें शूटकर दिया जाएगा। उधर, कोहरे के मद्देनजर भी बीएसएफ अब अपनी रात्रि गश्त को और तेज करेगी। इसके लिए जवानों की नफरी भी बढ़ाई जाएगी। जबकि कुछ आधुनिक सेंसर उपकरण भी बॉर्डर पर लगाने का काम किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed