फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आग की भेंट चढ़ी गेहूं की 900 एकड़ फसल, 4 महिलाएं झुलसीं

Fri, 22 Apr 2016 06:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Apr 2016 06:05 AM IST
विज्ञापन
brutal incident: fire on crop of wheat, 4 womens burn in incident in barnala
गेहूं की फसल में आग लगने से झुलसी म‌हिला - फोटो : amar ujala

घटना, पंजाब के बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में वीरवार को लगी। पीड़ित किसान लक्खा सिंह, हरदीप सिंह, नवदीप सिंह, जगतार सिंह, जीत सिंह, बहादुर सिंह इत्यादि ने बताया कि नजदीकी खेतों में नाड़ को आग लगाई गई थी, लेकिन तेज हवा के कारण आग आगे बढ़ गई। आग इतनी तेज फैली कि खेतों में कार्य करती चार मजदूर महिलाएं सुरजीत कौर पत्नी करनैल सिंह, शिंदर कौर पत्नी गुरमेल सिंह, विंदर कौर पत्नी काका सिंह व सीतों पत्नी दलीप सिंह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। 

brutal incident: fire on crop of wheat, 4 womens burn in incident in barnala
गेहूं की फसल में आग लगने से झुलसी म‌हिला - फोटो : amar ujala

डाक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि यह महिलाएं 50 प्रतिशत जल गई हैं। उनको राजिंदरा अस्पताल रेफर किया जा रहा है। किसान बलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि आग की चपेट में आकर कई बिजली का ट्रांसफार्मर जल गए। कई बिजली की मोटरें जल गईं, केबल तारें जलकर राख हो गईं। उसने बताया कि दो फायर ब्रिगेड की गाड़िया आई थीं, लेकिन आग बुझाते बुझाते उनमें पानी खत्म हो गया पर आग काबू में नहीं आई। आधा दर्जन के करीब गांवों में अफरातफरी मच गई। 

brutal incident: fire on crop of wheat, 4 womens burn in incident in barnala
गेहूं की फसल में आग लगने से झुलसी म‌हिला - फोटो : amar ujala

गुरुद्वारे के स्पीकर से अनाउंसमेंट करवाई गई। लोगों ने एकत्रित होकर आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। घटनास्थल पर डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा, तहसीलदार कुलभूषण कुमार शर्मा, थाना प्रभारी गुरजंट सिंह पहुंच गए। किसान यूनियन के नेता बलोर सिंह ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से मांग की कि किसानों को तुरंत हुए नुकसान का मुआवजा जारी किया जाए और दलित परिवारों की माली सहायता करने के साथ साथ जली हुईं महिलाओं के मुफ्त इलाज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brutal incident: fire on crop of wheat, 4 womens burn in incident in barnala
गेहूं की फसल में आग लगने से झुलसी म‌हिला - फोटो : amar ujala
खेतों को लगी भयंकर आग को देखते लोगों की भीड़।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed