{"_id":"57ad80c74f1c1b8b55ee4346","slug":"boxer-vikas-krishan-yadav-first-interview-after-winning-rio-olympic-first-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में US के बॉक्सर को चित करने के बाद क्या बोले विकास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक में US के बॉक्सर को चित करने के बाद क्या बोले विकास?
Sat, 13 Aug 2016 10:54 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्सर विकास कृष्ण यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ओलंपिक में US के बॉक्सर को चित करने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बॉक्सर विकास कृष्ण यादव ने फोन पर अमर उजाला से बातचीत की।
2 of 5
बॉक्सर विकास कृष्ण यादव
- फोटो : फाइल फोटो
भिवानी के रहने वाले बॉक्सर विकास कृष्ण दूसरी बार ओलंपिक तक पहुंचे हैं। हालांकि वह पहली बार पदक से चूक गए थे, लेकिन इस बार वह देश को पदक दिलाने के लिए पूरी दमदारी के साथ रिंग में उतर रहे हैं। इसके लिए विकास कई घंटे तक अपने से ज्यादा स्पीड वाले बॉक्सरों के साथ प्रैक्टिस करते रहे।
3 of 5
बॉक्सर विकास कृष्ण यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विकास कृष्ण ने कहा कि पहले मुकाबले में विपक्षी बॉक्सर को कमजोर बताया जा रहा था। लेकिन ओलंपिक तक पहुंचने वाला किसी भी देश का कोई भी बॉक्सर कमजोर नहीं होता है। बल्कि सभी देशों के चुनिंदा बॉक्सर यहां तक आते हैं, चाहे उनमें क्यूबा, हंगरी, कजाकिस्तान, रसिया, आयरलैंड, मैक्सिको, इजिप्ट, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया आदि कोई भी देश के बॉक्सर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉक्सर विकास कृष्ण यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विकास ने कहा कि ओलंपिक में एक छोटी गलती भी बड़ा नुकसान कर देती है। ऐसे में अपना बेस्ट से बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा। विकास का मानना है कि उनको अपने से ज्यादा स्पीड वाले बॉक्सरों के साथ प्रैक्टिस करने का फायदा भी मिलता दिख रहा है। वहीं विकास ने भरोसा दिलाया है कि वह देश के लिए मेडल जरूर जीतेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बॉक्सर विकास कृष्ण यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विकास कृष्ण ने पहले मुकाबले में यूएस के बॉक्सर चार्लीस कॉनवेल को 3-0 से हराया है, जिससे उनका हौसला जरूर बढ़ा है। लेकिन अब विकास को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे मुकाबले में तुर्की के ओनडर सिपल से पार पाना होगा। ओनडर के साथ विकास का मुकाबला 13 अगस्त की सुबह 3 बजे भारतीय समय के अनुसार होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।