Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former minister Batra embroiled in a case involving one rupee Advocate Surender Madu states say...

रोहतक: एक रुपये के केस में फंसे पूर्व मंत्री बत्रा; एडवोकेट सुरेंद्र माडू बोले- पैसा नहीं, आत्मसम्मान चाहिए

Tue, 24 Nov 2026 02:45 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 24 Nov 2026 02:45 PM IST
सार

एडवोकेट सुरेंद्र माडू ने पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा पर सीएम विंडो से जुड़े निराधार आरोप लगाकर छवि खराब करने का मामला दर्ज कराया है। एक रुपये के इस मानहानि केस में अदालत ने बत्रा को 21 दिसंबर 2026 को पेश होने का आदेश दिया है। माडू ने सार्वजनिक माफी की मांग की है।

विज्ञापन
Former minister Batra embroiled in a case involving one rupee Advocate Surender Madu states say...
पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा और एडवोकेट सुरेंद्र माडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडवोकेट सुरेंद्र माडू ने मंगलवार को सिंचाई विश्राम गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बत्रा ने 20 मई 2023 को अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए उनके खिलाफ बेबुनियाद, तथ्यहीन और आधारहीन आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


माडू ने बताया कि बत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सीएम विंडो पर ऐसे व्यक्ति बैठे हैं, जो शिकायतकर्ता से रिश्वत लेकर उसकी फाइल आगे भेजते हैं और रिश्वत न देने वालों की फाइल दबा देते हैं। माडू ने कहा कि बत्रा को सीएम विंडो की व्यवस्था के बारे में कोई ज्ञान ही नहीं था। यह व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरू की थी। बत्रा ने केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने का काम किया।
विज्ञापन




माडू ने बताया कि बत्रा के अपशब्दों और आरोपों के खिलाफ उन्होंने 2 जून को नोटिस दिया था लेकिन बत्रा ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। जवाब न मिलने पर उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दायर किया। मामले में उनकी ओर से तीन गवाहों के साथ प्री-एविडेंस पूरी करवाई गई। इसके बाद कोर्ट ने बीएनएस की धारा 223 के तहत प्री-समनिंग के आदेश पारित कर बत्रा को 21 दिसंबर 2026 को कोर्ट में पेश होकर सफाई देने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माडू ने कहा कि बत्रा ने उनसे संपर्क करने की कोई कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है, वे वरिष्ठ हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बत्रा जिले की जनता की ओर से नकारे जा चुके हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि वे किस पार्टी में हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान बत्रा रात को डेढ़ बजे भाजपा कार्यालय में एक पूर्व पार्षद की गाड़ी में बैठकर गए थे।


माडू ने कहा कि मैंने मात्र एक रुपये का मानहानि का केस डाला है। मेरा मकसद पैसा नहीं, बल्कि यह अहसास कराना है कि चाहे आम कार्यकर्ता हो या पूर्व मंत्री, किसी का भी आत्मसम्मान सबसे बड़ी चीज है। उन्होंने कहा कि बत्रा को कोर्ट के समक्ष आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्हें रोहतक कोर्ट में न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय तक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed