{"_id":"57ac73154f1c1b2c45ee4d84","slug":"unique-plane-ajab-gajab-plane-weird-device-ajab-gajab-device-student-invented-desi-plane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पायलट न बन पाए दोस्त तो बना डाला 'देसी जहाज', उड़ान 1000 फीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट न बन पाए दोस्त तो बना डाला 'देसी जहाज', उड़ान 1000 फीट
ब्यूरो/अमर उजाला,गोहाना(हरियाणा)
Updated Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के छोरे ने बनाया अनोखा देसी जहाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ पढ़ने वाले दो दोस्त जब पायलट बनने का सपना पूरा न कर पाए तो उन्होंने खुद ही अपना 'देसी जहाज' बना डाला। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
हरियाणा के छोरे ने बनाया अनोखा देसी जहाज
- फोटो : अमर उजाला
यह कमाल कर दिखाया है हरियाणा के गोहाना उपमंडल के गांव बुसाना के छोरे रवींद्र ने। अपने सपनों को नई उड़ान देते हुए रवींद्र ने चार फीट लंबा हवाई जहाज बनाया है। वीरवार को गांव मुंडलाना गोशाला में रवींद्र ने इस जहाज को लगभग 15 मिनट 150 की ऊंचाई तक उड़ाया और सुरक्षित लैंडिंग की। उड़ान का सारा कंट्रोल रिमोट से होता है। इसे उल्टा व सीधा भी कर सकते हैं। यह लगभग 1000 फीट तक उड़ान भरने में सक्षम है।
हरियाणा के छोरे ने बनाया अनोखा देसी जहाज
- फोटो : अमर उजाला
इस जहाज को देखने के लिए ग्रामीण गोशाला में उमड़ पड़े। बुसाना निवासी रवींद्र राठी ने बताया कि सोनीपत के एएम स्कूल में उसे राहुल मान निवासी गांव बला जिला करनाल के साथ मुलाकात हुई। 12वीं कक्षा तक उन्होंने उसी स्कूल में एकसाथ पढ़ाई की। पढ़ाई करते-करते 2011 में लकड़ी का जहाज बनाकर देखा। उसके बाद कुछ और करने की लालसा जागी तो कंप्यूटर साइंस से बीएसी करते-करते हवाई जहाज बनाने की भी रणनीति चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के छोरे ने बनाया अनोखा देसी जहाज
- फोटो : अमर उजाला
रवींद्र राठी व राहुल मान ने एक सप्लायर से करीब 40 हजार रुपये की लागत का हवाई जहाज का इंजन मंगवाया। रूस से इसकी लकड़ी मंगवाई गई। इसे बनाने के लिए लगभग एक वर्ष लगा। पहले इसे गांव में उड़ाकर देखा, जो कामयाब रहा। कामयाबी का श्रेय एनसीसी अध्यापक जगदीश सिंह कपिल को दिया है, जिन्होंने बारीकी से हवाई जहाज के बारे में सिखाया। राहुल ने करनाल व चंडीगढ़ में और रवींद्र ने हैदराबाद में एयप्लेनिंग की। दोनों को गोल्ड मेडल भी मिला है।
विज्ञापन
हरियाणा के छोरे ने बनाया अनोखा देसी जहाज
- फोटो : अमर उजाला
यह हवाई जहाज लगभग चार फीट लंबा और लगभग पांच किलोभार का है। इसमें एक विदेशी इंजन लगा है। जहाज के आगे लोहे की पंखुड़ियां लगी हुई हैं, जो एक मिनट में कम से कम 50 हजार बार चक्का लगाती हैं। इसमें तीन सौ एमएल की तेल की टंकी लगाई है। इसको उड़ाने में 80 फीसदी मैथनोल व 20 फीसदी कैस्ट्रॉल डलता है। इस तेल में यह जहाज कम से कम 25 मिनट तक उड़ सकता है।