{"_id":"5cc3d00cbdec22072e6f6484","slug":"boxer-amit-panghal-wins-gold-medal-in-asian-boxing-championship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी से ज्यादा हाइट वाले बॉक्सर को अमित पंघाल ने ऐसे तरीके से हराया, बन गए गोल्ड मेडलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी से ज्यादा हाइट वाले बॉक्सर को अमित पंघाल ने ऐसे तरीके से हराया, बन गए गोल्ड मेडलिस्ट
हरीश पौड़िया, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 27 Apr 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमित पंघाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशियाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने यूं ही गोल्ड मेडल नहीं जीत लिया। उन्होंने विरोधी बॉक्सर को ऐसी रणनीति अपनाकर हराया, देखकर सब चौंक गए।
2 of 5
अमित पंघाल
किसी बड़े टूर्नामेंट में 52 किलो भारवर्ग में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने नए भारवर्ग में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में चल रही एशियाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अमित ने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बॉक्सर को 5-0 से मात दी।
3 of 5
अमित पंघाल
अमित के कोच अनिल धनखड़ ने बताया कि कोरियाई बॉक्सर की हाइट अमित से ज्यादा थी। वह खिलाड़ी अपनी हाइट का फायदा न उठा पाए। इसके लिए भारतीय टीम की ओर से विशेष रणनीति बनाई गई। इस रणनीति के तहत अमित को विरोधी बॉक्सर पर अपना बचाव करते हुए लगातार अटैक करना था। जो मैच के दौरान साफ देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉक्सर अमित पंघाल
उन्होंने बताया कि अमित शुरुआत से ही लगातार अपने विरोधी बॉक्सर पर आक्रामक नजर आए। पंघाल ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और विरोधी के पास उनके हमलों का कोई जवाब नहीं था। भारतीय टीम की इस रणनीति का अमित के गोल्ड जीतने में अहम योगदान रहा। अमित पंघाल ने नए भार वर्ग में साल में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
5 of 5
अमित पंघाल
अमित के चाचा राज पंघाल ने बताया कि अमित पंघाल अभिनेता सन्नी देओल से मिलने के लिए गुरदासपुर जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जब वे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने मुम्बई गए थे, तो वहां पर वे सन्नी देओल से मुलाकात नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि आगामी 12 मई को प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद वे गुरदासपुर में सन्नी से मुलाकात करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।