सकेतड़ी में दिनदिहाड़े बड़े ही फिल्मी स्टाइल में बाउंसर मीत का कत्ल किया गया। प्लानिंग भी इतनी जबरदस्त थी, कभी न देखी होगी और न सुनी होगी।
2 of 10
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
जांच में खुलासा हुआ कि महीनों पहले थप्पड़ और गला पकड़ने से शुरू हुई बाउंसर गगन और अमित शर्मा उर्फ मीत की लड़ाई कत्ल का कारण बनी। मर्डर योजना बनाकर रेकी करने के बाद किया गया। मीत भी जानता था कि विक्की उसे जान से मारने की फिराक में है। जेल से गौंडर के फरार होने के पीछे एक मकसद मीत का कत्ल भी था।
मीत के कत्ल से 16 घंटे पहले गौंडर ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह अपने दुश्मन का खात्मा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पुलिस ने मीत को इस बारे में अलर्ट किया था, लेकिन सुरक्षा नहीं दे पाई। हालांकि पुलिस की एफआईआर में फिलहाल गौंडर का नाम नहीं है। पुलिस ने घरवालों के बयान पर नाभा जेल में बंद बाउंसर गगन, सोनू शाह और सुरजीत के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है।
घरवालों का आरोप है कि कत्ल के पीछे इन तीनों में से किसी की प्लानिंग हो सकती है। ट्राईसिटी के बाउंसर्स के मुताबिक पंचकूला के बांउसर अजय और वांटेड आरोपी सम्पत पर भी पुलिस शक जता रही है। दरअसल मीत कहां है, इस बारे में सोमवार को ये दोनों काफी पूछताछ कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन लोग व्हाईट स्विफ्ट कार में मीत को मारने आए थे। ये गाड़ी मोहाली की हो सकती है।
नाभा जेल ब्रेक कर भागे कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर ने 7 मई को अपनी फेसबुक पर लिखा कि वह जो कुछ भी कर रहा है अपनी दुश्मनी के लिए कर रहा है, अब वह खुद जो करेगा उसका पता सबको अपने आप लग जाएगा। इसके ठीक 16 घंटे बाद पंचकूला के बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।