40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
40 वर्ष की उम्र पार करते ही हड्डियों की चेकअप करवाते रहें। अगर करेंगे कमजोर हड्डियों की अनदेखी, तो बढ़ जाएगा मौत का खतरा! पढ़ें खबर। रिपोर्ट: आशीष वर्मा, चंडीगढ़
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
40 वर्ष की उम्र पार करते ही हड्डियों की चेकअप करवाते रहें। अगर करेंगे कमजोर हड्डियों की अनदेखी, तो बढ़ जाएगा मौत का खतरा! पीजीआई में की गई एक स्टडी के अनुसार 40 वर्ष की उम्र पार करते ही खासकर महिलाओं में स्टियोपोरोसिस की शिकायत शुरू हो जाती है। इससे हड्डियां कमजोर होती है और हल्का झटका पड़ने पर टूट जाती हैं।
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
हालांकि कमजोर हड्डी बेड से गिरने पर भी टूट सकती है या फिर बाथरूम में फिसलने के दौरान भी। युवा अवस्था में जब ऐसी घटना होती है तो फ्रैक्चर की संभावना काफी कम होती है, क्योंकि हड्डियां मजबूत होती है। हड्डियां कमजोर होने के पीछे मुख्य वजह कैल्शियम की कमी और कैल्शियम की कमी से आस्टियोपोरोसिस होता है। 40 पार की महिलाओं में ज्यादातर यह शिकायत पाई जाती है।
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
दरअसल पीजीआई की एक स्टडी में सामने आया है कि बुढ़ापे में कूल्हा टूटने के बाद मौत का खतरा बढ़ जाता है। इस स्टडी में 70 साल तक के 250 मरीजों को शामिल किया गया था। एक साल बाद जब सभी मरीजों को चेक किया गया तो पता चला कि करीब 32 प्रतिशत की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य की हालत काफी दयनीय थी। वे चलने-फिरने में असमर्थ थे।
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
यह स्टडी इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एक स्टूडेंट की थिसिस थी। इसमें पीजीआई में आने वाले मरीजों को शामिल किया गया था। इस संबंध में पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के डाक्टर संजय बडाडा ने बताया कि इस स्टडी के पीछे एक संदेश है कि हड्डियों को टूटने से बचाना है।