कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए खास तैयारियां पंजाब के जालंधर में चल रही हैं। कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। वो अब घर बैठे पूरी शादी को लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं कब और कहां होगा लाइव...
कपिल शर्मा की पूरी शादी अब आप घर बैठे देख सकते हैं। इसके लिए कपिल शर्मा ने खास व्यवस्था की है। कपिल और गिन्नी की शादी यू-ट्यूब में लाइव होगी। इसके लिए एक टीम लाइव प्रसारण के लिए मुंबई से जालंधर आ रही है।
3 of 5
kapil sharma ginni
- फोटो : amar ujala
यू-ट्यूब की तरफ से लाइव प्रसारण को सिक्योर भी रखे जाने की तैयारी की गई है, ताकि वीडियो डाउनलोड न किया जा सके। यह जानकारी कपिल के दोस्त जोरा रंधावा ने एक वीडियो के जरिए दी। वीडियो में रंधावा कहते हैं कि कुल की शादी की सारी कवरेज उनके यू-ट्यूब चैनल पर दी जाएगी। यू-ट्यूब की तरफ से क्लब कुबाना में एक टीम भेजकर पूरा सर्वे करवा लिया गया है और हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था भी की गई है ताकि लाइव प्रसारण में कोई बाधा न आए।
इसके अलावा दीप क्लिक्स नामक कंपनी ही कपिल और गिन्नी की शादी के सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी करेगी। कपिल ने सारे अधिकार इस कंपनी को दे दिए हैं। यह कंपनी एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफी कंपनी है जिसकी मालिक दीपिका शर्मा है और उन्होंने न्यूयॉर्क से फोटोग्राफी की पढ़ाई की है। उनकी टीम रविवार को जालंधर पहुंच रही है।
शादी में स्टिल फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी और न ही मोबाइल से किसी को फोटो खींचने दिया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कपिल ने गिन्नी को मना कर दिया है कि वह किसी भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटो न करवाए और न ही किसी रस्म को लाइव करे।