Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने खुद के बारे में बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। यह दावा उनके चाहने वालों के लिए खुशी की बात हो सकती है। देखिए तस्वीरें।
Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं
किरण खेर का दावा है कि उन्हें सांसद बने एक साल होने वाले हैं। इस एक साल के कार्यकाल में जितनी तेजी से काम हुए, उससे तो लगता है कि वह बुजुर्ग नहीं जवान हो रही हैं। सांसद किरण खेर ने रविवार को सेक्टर-38 वेस्ट की नई ग्रीन बेल्ट का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया।
Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं
उद्घाटन समारोह भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद के वार्ड में हुआ। इसके बावजूद भाजपा के अधिकतर पार्षद नदारद रहे। समारोह में भाजपा नेता सौरभ जोशी, आशा जसवाल, राजबाला मलिक, सतीश कैंथ ने ही भाग लिया, जबकि अकाली दल से हरदीप सिंह और मनोनीत में से सुरेंद्र बग्गा, एमपी कोहली, अरुण गोयल ने भाग लिया। कांग्रेस से पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण ही शामिल हुए।
Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं
सांसद ने कहा कि उन्हें वार्ड पार्षद अरुण सूद कई बार कह चुके हैं कि कराये गए विकास कार्यों की उपलब्धियों का बखान करना चाहिए। लेकिन वह यही कहती हैं कि उनका काम करने में यकीन है, जब काम होंगे तो लोग अपने आप ही कहेंगे कि बीबी ने काम करवा दिया है।
Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं
किरण खेर ने बताया कि अरूण सूद के वार्ड से उन्हें चुनाव में सबसे ज्यादा लीड मिली थी। वह उम्मीद जताती हैं कि अगले संसदीय चुनाव में भी इस वार्ड से सबसे अधिक लीड मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शायद लोगों को लगता है कि एक साल में चुटकी में काम हो जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि सरकारी काम कराना इतना आसान नहीं होता।