फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक में सेंध लगा घुसे चोर और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

Mon, 25 May 2015 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 25 May 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन

बैंक में सेंध लगा घुसे चोर और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

attempt to robbery in dena bank

हरियाणा के भिवानी में बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास नाकाम होने के 13 दिन बाद सिरसा में चोरों ने देना बैंक को अपना निशाना बनाया। चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में कामयाब रहे लेकिन सेफ को गैस कटर से काटने के प्रयास में धुआं निकलते ही बैंक का सायरन बज गया। राहगीरों ने सायरन बजने की सूचना शाखा प्रबंधक और पुलिस कंट्रोल को दी।

बैंक में सेंध लगा घुसे चोर और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

attempt to robbery in dena bank

इसके बाद बैंक व पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। पूरे शहर में चारों तरफ नाकाबंदी करवाने के बाद शहर थाना प्रभारी सुभाष, सीआईए स्टाफ, एएसपी प्रतीक्षा गोदारा और सीआईडी कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना शुरू किया तो बैंक की छत से एक रस्सी नीचे की तरफ लटकती हुई मिली। पुलिस कर्मचारी नीचे पहुंचे तो एक युवक नीचे गिरा पड़ा मिला, जिसे गंभीर चोट लगी हुई थी।

बैंक में सेंध लगा घुसे चोर और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

attempt to robbery in dena bank

पुलिस ने घायल को हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। युवक की पहचान मेला ग्राउंड निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। ओम प्रकाश रस्सी के सहारे छत से नीचे उतरने का प्रयास करते समय चौथी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। उसके शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी हैं। पुलिस को पूरा संदेह है की ओमप्रकाश इस वारदात में शामिल रहा और सायरन बचते ही छत से उतरने की जल्दी में एकदम से नीचे जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में सेंध लगा घुसे चोर और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

attempt to robbery in dena bank

इस वारदात को चार से पांच युवक अंजाम देने आए थे। शहर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर नौ लालबत्ती चौक के पास देना बैंक है। इस मंजिला इमारत में पहले देना बैंक, दूसरी और तीसरी मंजिल पर निजी कंपनियों का दफ्तर है। बैंक से 100 कदम दूरी पर टाउन पार्क है और हर रोज की तरह शनिवार रात को काफी संख्या में लोग पार्क में टहल रहे थे। रात करीब सवा दस बजे अचानक जोर-जोर से सायरन बजने की आवाज सुनाई देने लगी।

विज्ञापन

बैंक में सेंध लगा घुसे चोर और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

attempt to robbery in dena bank

काफी संख्या में लोग बैंक के पास पहुंच गए। करीब 20 मिनट में पीसीआर नंबर 4 मौके पर पहुंच गई। बैंके के सीनियर अधिकारी भी पहुंचे। बैंक के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले और स्ट्रांग में गैस कटर और अन्य औजार मिले। बैंक प्रबंधक कुसुम गोयल ने बताया कि शुक्र है कि सायरन बजने की वजह से बैंक में रखा 38 लाख रुपये से ज्यादा कैश और लॉकरों में उपभोक्ताओं का रखा करोड़ों का कीमती सामान लुटने से बच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed