फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन में चली गई थीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, संघर्ष को याद करके रो पड़ती हैं

Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
bollywood actress divya dutta was in depression, told about big secret of life in interview
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
इंसान की ज़िन्दगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसा ही एक वक्त आया बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी में, जिसे याद करके वे रो पड़ती हैं। आप भी जानिए।
bollywood actress divya dutta was in depression, told about big secret of life in interview
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
बात हो रही है अभिनेत्री दिव्या दत्ता की। वे अब लेखिका भी बन गई हैं। अपनी किताब ‘मी एंड मां’ की प्रमोशन के सिलसिले में वे चंडीगढ़ आईं। यहां पत्रकारों के साथ चिट चैट करते हुए उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज साझा किया। दिव्या दत्ता ने बताया कि पिछले साल एक सर्जरी के बाद पैदा हुई स्वाथ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनकी मां का निधन हो गया था। मां के चले जाने के बाद दिव्या डिप्रेशन में चली गईं थीं।
bollywood actress divya dutta was in depression, told about big secret of life in interview
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता
दिव्या कहती हैं कि मां के बिना मेरी जिंदगी कुछ नहीं, जब से होश संभाला मां हरदम साथ रहीं। मां के जाने के बाद उनको अपने अंदर से निकाल नहीं पाई हूं, न ही निकालना चाहती हूं। यही कारण रहा कि उनके जाने के बाद मैं डिप्रेशन में भी चली गई थी। इससे बाहर निकलने के लिए मैंने इलाज करवाया। मुझे हिप्नॉथैरेपी भी करवानी पड़ी। इस बीच किताब लिखने का आइडिया आया। इससे मेरे लिए एक बड़ी ​​थेरेपी का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress divya dutta was in depression, told about big secret of life in interview
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
दिव्या ने बताया कि मेरी मां अपनी जिंदगी का हर पल खूब सेलिब्रेट करतीं थी। यह ध्यान में रखते हुए उन्होंने मां के साथ जुड़ी अपनी यादों को एक किताब के रूप में संजोने का काम शुरू किया। यह किताब पूरी करने वे कामयाब भी रहीं। नाम रखा मी एंड मां और अब यह किताब दुनिया के सामने है। इस किताब में एक बेटी का नजरिया है अपनी मां को देखने का। इस किताब की भूमिका बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने लिखी है।
विज्ञापन
bollywood actress divya dutta was in depression, told about big secret of life in interview
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
दिव्या कहती हैं कि मुझे इसे लिखने में दो माह का समय लगा। बचपन से लेकर जब तक मेरी मां मेरे साथ रही। उनकी सारी यादों और बातों को इस किताब के जरिए लोगों तक पहुंचाने की यह मेरी पहल हैं। वैसे भी लेखन और अभिनय ऐसे दो काम हैं जिसके जरिए मुझे लगता है कि खुद को काफी अच्छे से व्यक्त किया जा सकता हैं। अब लिखने की आदत बन गई है तो इस अच्छी आदत को आगे जारी रखूंगी और आगे भी किताब लिखूंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed