फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति में रहकर ऐसा काम कर गए विनोद खन्ना, याद रखेंगे लाखों लोग

Fri, 28 Apr 2017 09:31 AM IST
जितेंद्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
जितेंद्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 28 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor vinod khanna passes away, special story
पठानकोट को लाइफ लाइन दे गए सांसद खन्ना
अपने राजनीति सफर में विनोद खन्ना ने ऐसा काम किया है जिसे कई गावों के लाखों लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। देखिए
bollywood actor vinod khanna passes away, special story
vinod khanna
लोकसभा हलका गुरदासपुर से सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे, लेकिन बतौर जनप्रतिनिधि उन्होंने अपने जीवन की दूसरी भूमिका बखूबी निभाई। वे जितने सफल अभिनेता थे, उतने ही कामयाब नेता साबित हुए। अपने कार्यों से लोकप्रियता हासिल करने वाला ये शख्स भले ही दुनिया को छोड़ गया हो, लेकिन क्षेत्र को लाइफ लाइन दे गया।  
bollywood actor vinod khanna passes away, special story
vinod khanna
पाक सीमा से सटे 50 गांवों के लिए पुल बना वरदान 
जिले के सबसे पिछड़े सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सांसद विनोद खन्ना की सराहना करते नहीं थकते। इंडो-पाक बॉर्डर के करीब 50 गांवों की सुविधा के लिए विनोद खन्ना ने ही साल 2001-2002 में सांसद रहते रावी दरिया पर कथलौर पुल का निर्माण करवाया था। पुल बनने से इन गांवों का जिला हेडक्वार्टर से जुड़ाव बेहद आसान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor vinod khanna passes away, special story
vinod khanna in himachal
इससे पहले यह गांव दरिया में पलटून पुल के सहारे आते-जाते थे, लेकिन ऐसा पुल बरसात में डूब जाता था। इसके बाद नाव के सहारे लोगों को आना जाना पड़ता था, लेकिन सांसद खन्ना के प्रयासों से बना पुल गांव वालों के लिए वरदान साबित हुआ। कथलौर पुल समेत विनोद खन्ना ने लोस हलका गुरदासपुर में तीन बड़े पुलों का निर्माण करवाया। इनमें मुकेरियां पुल व उज्ज दरिया पुल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
bollywood actor vinod khanna passes away, special story
विनोद खन्ना - फोटो : SELF
पठानकोट से था खास लगाव
खास लगाव के कारण सिर्फ विनोद खन्ना ने पठानकोट में ही घर बनाया। उन्होंने शहर को एयरपोर्ट समेत कई अहम सौगातें दीं। शहर के सैली रोड पर विनोद खन्ना का घर है। पठानकोट दौरे के दौरान वह यहीं ठहरते थे। सांसद खन्ना ने पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के एरिया का विस्तार, पठानकोट-अमृतसर रोड को फोरलेन व एयरपोर्ट सेवा पठानकोट को दिलवाने जैसे बड़े काम किये। सांसद खन्ना ने गांव पंडोरी को भी गोद लिया हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed