Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fog to prevail in Punjab for four days Weather news

पंजाब में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: घनी धुंध के आगोश में आएंगे कई जिले, गिरेगा पारा; क्या बोला मौसम विभाग?

Tue, 17 Nov 2026 10:12 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 10:12 AM IST
सार

पंजाब में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है जिसका असर अब दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान और गिरने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Fog to prevail in Punjab for four days Weather news
पंजाब में बढ़ने लगी ठंड - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में अब सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में घनी धुंध पड़ने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से 20 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर घनी धुंध पड़ सकती है। इसका प्रभाव खासकर रात और सुबह के समय अधिक रहेगा। अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। हालांकि, अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को पंजाब में मौसम शुष्क दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई। यह तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे न्यूनतम पारा सामान्य के नजदीक पहुंच गया है।

विज्ञापन


घनी धुंध का पूर्वानुमान
मंगलवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में घनी धुंध पड़ सकती है। 18 नवंबर को अमृतसर भी इस सूची में शामिल होगा। 19 और 20 नवंबर को गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में घनी धुंध की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 और 22 नवंबर को घनी धुंध की कोई चेतावनी नहीं दी है।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का तापमान
फरीदकोट में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम था। अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम पारा 12.1 डिग्री रहा। लुधियाना में अधिकतम 27.8 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed