{"_id":"5d33156b8ebc3e6cd11bb0d8","slug":"bollywood-actor-raza-murad-interview-on-entry-in-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में एंट्री पर खुलकर बोले रजा मुराद, इस गायक के गानों और आवाज को भी सराहा, पढ़ें इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में एंट्री पर खुलकर बोले रजा मुराद, इस गायक के गानों और आवाज को भी सराहा, पढ़ें इंटरव्यू
Sat, 20 Jul 2019 06:54 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 20 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने राजनीति में एंट्री पर खुलकर बात की। वहीं उन्होंने एक गायक के गानों और उनकी आवाज की भी सराहना की, पढ़ें विशेष इंटरव्यू।
रजा मुराद
- फोटो : self
बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने कहा कि वे नेतागिरी से हमेशा दूर रहे और आगे भी उनका कोई इरादा नहीं है। उनके कुछ दोस्तों ने राजनीति में कदम जरूर रखा पर, उन्होंने जल्द ही राजनीति से कदम खींच लिए। रजा मुराद ने यह बात पंचकूला के होटल केसी क्रॉस रोड में अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही। वह चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम कहानी गजल के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे।
रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला
शानदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले रजा मुराद ने कहा कि मैं शायर बदनाम हो मैं चला..मैं चला.. यह प्रसिद्ध गीत है फिल्म नमक हराम का। शायद इसी फिल्म के साथ मैं गजल और शायरी के साथ जुड़ गया था। यह वर्षों पुरानी फिल्म है, लेकिन शेरो शायरी और गजल के साथ मैं हमेशा से जुड़ा रहा हूं। गजल वास्तव में दिल को झकझोर देती है। इसी वजह से गजल के दीवानों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
raza murad
रजा मुराद ने कहा कि उनकी आवाज ही नहीं, उनकी एक्टिंग भी उनकी पहचान है। इसमें आवाज का योगदान भी है, लेकिन एक्टिंग पर उन्होंने आवाज का असर नहीं पड़ने दिया। रजा मुराद ने नवोदित कलाकारों के लिए कहा कि आवाज के साथ एक्टिंग भी शानदार होनी चाहिए, तभी बॉलीवुड में अपना रंग जमा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि गजल और शायरी के साथ जुड़ने से उनके फिल्मी करियर पर कोई प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
raza murad
रजा मुराद ने संजय लीला भंसाली की पिछली तीनों फिल्मो में काम किया। जहां तक पंजाबी फिल्मों का सवाल है तो उन्होंने फिल्लौरी, तूफान सिंह जैसी मूवी में काम किया। रजा मुराद ने कहा कि वह गायक अरिजीत सिंह को काफी पसंद करते हैं क्योंकि उनकी आवाज में काफी दर्द है। उन्होंने कहा कि उनके गानों का सेलेक्शन भी बेहतरीन है और इसी वजह से उनको चाहने वालों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ी है।