बॉलीवुड अदाकार विनोद खन्ना के निधन से हर किसी की आखें नम है। हम आपको उनसे जुड़ी एक खास बात बताने जा रहे हैं, देखिए
भाजपा सांसद विनोद खन्ना को करीब से जानने वाले ज्यादातर अदाकारों ने उनके निधन को एक दौर का अंत बताया। विनोद खन्ना की कुछ दिन पहले बीमारी के चलते परिवार के साथ वायरल हुई तस्वीर देख जहां बॉलीवुड पहले ही स्तब्ध था, वहीं उनके निधन ने उनके साथ काम कर चुके सहयोगी अदाकारों को गम में डूबो दिया है। उनके साथ कई फिल्में कर चुके चरित्र अभिनेता रजा मुराद, दिलीप ताहिल, पुनीत इस्सर, रंजीत, यशपाल शर्मा, मंगल ढिल्लों, मुकेश ऋषि, अवतार गिल आदि ने फोन पर विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया।
अदाकार रजा मुराद के अनुसार विनोद जहां बेहतरीन अदाकार और हैंडसम हंक थे। वहीं बेहतरीन स्पिन बॉलर भी थे। उन्होंने बताया कि खन्ना के साथ ‘इंसानियत के देवता’, ‘एक और एक ग्यारह’, ‘बांबे 405 मील’ समेत कई फिल्मों में काम किया। एक बार वे लोग फिल्म सिटी में शूटिंग से फुर्सत पाकर क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें विनोद की यह खूबी पता चली।
4 of 13
विनोद खन्ना
- फोटो : SELF
रजा ने बताया कि खन्ना ने उस समय उन्हें कहा था कि मैं तुम्हें अभी बोल्ड कर दूंगा। इस पर रजा ने उन्हें कहा था कि आप इतनी स्पिन बॉल डाल रहे हो तो मुझे कैसे आउट करोगे, मगर उन्होंने एक ओवर में तीन बार आउट कर दिया। विनोद जब बॉलिंग करते थे तो उनकी स्पिन बालिंग बैटिंग करने वाले को चकमा दे जाती थी। उनकी इस खूबी के बारे में उनके करीबी मित्र ही जानते होंगे। रजा मुराद के साथ उनकी फिल्म ‘सरहद’ अभी रिलीज नहीं हो पाई है।
दिल्ली में पार्टी के दौरान चाहने वालों की उमड़ पड़ी थी भीड़ : ताहिल
विनोद खन्ना के साथ फिल्म ‘इंसाफ’ में अभिनय कर चुके अदाकार दिलिप ताहिल का कहना था कि उनके साथ बिताए पल आज याद आ रहे हैं। उनकी एंट्री हर फिल्म में धमाकेदार होती थी, मगर असल जीवन में भी उनके जैसा हैंडसम हंक और गुड लुकिंग अदाकार कोई न होगा। ताहिल ने बताया कि वे विनोद से पार्टियों में अक्सर मिला करते थे।