फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

Wed, 08 Jul 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 08 Jul 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

bodies found in cremation grounds, murder or suicide

श्मशानघाट पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला तो सनसनी फैल गई। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही, जबकि घटनास्‍थल के हालात कुछ और बयां कर रहे। तस्वीरें। परिजन और पुलिस इस मौत को आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन घटनास्थल से बरामद चाकू, बिखरा खून, मृतक के शरीर पर जख्म कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

bodies found in cremation grounds, murder or suicide

पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय महीपाल दो साल से अपने परिवार के साथ नहीं रह रहा था। अक्सर वह श्मशान में ही रहता था और लंगर खाकर गुजारा करता था। दो साल पहले तक वह ठेकेदारी करता था, लेकिन पत्नी के साथ हुए अलगाव के बाद से वह अकेला इधर-उधर घूमता रहता था।  उसकी पत्नी पास ही गांधी कॉलोनी स्थित झुग्गियों में अपने बच्चों के साथ रह रही है। पड़ोसियों के मुताबिक दो साल पहले से महीपाल की पत्नी किसी और के साथ रह रही है।

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

bodies found in cremation grounds, murder or suicide

हालांकि उसकी मौत के बाद परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया। पुलिस को सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच खबर मिली कि श्मशानघाट से एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा है।  तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एमडीसी थाना के पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। घटना के वक्त श्मशान में मौजूद एक बाबा सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि उसने महीपाल को चाकू लगने के बाद बचाने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

bodies found in cremation grounds, murder or suicide

नतीजतन शरीर से काफी खून निकल गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि वह नशे में इतना धुत था कि शव से थोड़ी दूर पर ही दोपहर के वक्त भी सो रहा था। उसकी नींद खुलने के बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर पूछताछ की, लेकिन पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक यह मामला आत्महत्या ही लग रहा है।
मौके से पुलिस को एक छोटा चाकू बरामद किया गया है, जबकि घटनास्थल पर शराब की बोतलें और पानी की बोतल भी मिली हैं।

विज्ञापन

श्मशान में मिला खून सना शव, तस्वीरें विचलित कर देंगी

bodies found in cremation grounds, murder or suicide

छानबीन के सिलसिले में सीन ऑफ क्राइम टीम भी पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए, ताकि इस मामले की पड़ताल कर मौत की गुत्थी सुलझाई जा सके। मृतक महीपाल की पत्नी मूरकली अपने बच्चों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उसने भी आत्महत्या की आशंका जताई। कृष्ण कुमार, एसीपी ने बताया कि इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है। फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed