फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

Wed, 01 Apr 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Wed, 01 Apr 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

bloody accident of college bus at ambala, 7 killed

हरियाणा में शहजादपुर-साहा मुख्य मार्ग पर आज ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि मिट्टी लदे डंपर से टक्कर के बाद बस में 7 लोगों की कब्र बन गई। देखिए, हादसे की खौफनाक तस्वीरें।

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

bloody accident of college bus at ambala, 7 killed

हादसा मंगलवार की सुबह शहजादपुर-साहा मुख्य मार्ग पर गांव रजपुरा के नजदीक हुआ। कॉलेज बस और मिट्टी लदे डंपर की टक्कर में दो छात्रों और 5 लेक्चरर की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण हादसे में छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ सहित 22 लोग घायल हो गए।

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

bloody accident of college bus at ambala, 7 killed

डंपर और बस में टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डंपर में लदी चिकनी मिट्टी बस में भर गई। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर इनमें से तीन शव निकाले।  हादसे में डंपर को इतना नुकसान नहीं हुआ, मगर कॉलेज बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस के भीतर का दृश्य दर्दनाक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

bloody accident of college bus at ambala, 7 killed

बस की सीटें उखड़ चुकी थी और मृतकों व घायलों के जूते और किताबें बस के भीतर और बाहर बिखरी पड़ी थी। भीषण हादसे में छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ सहित 22 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि 17 अन्य अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

bloody accident of college bus at ambala, 7 killed

मृतकों में नारायणगढ़ के नजदीक एसआरएम कॉलेज, भूरेवाला और देवी दयाल कॉलेज मौली के छात्र व लेक्चरर हैं। दोनों कॉलेज एक ही रूट पर है, इसलिए छात्र व स्टाफ देवी दयाल कॉलेज की बस में सवार होकर कॉलेज पहुंचते थे। मंगलवार सुबह बस में करीब 30 छात्र-छात्राएं और लेक्चरर मौजूद थे। इनमें से दो छात्र व पांच लेक्चरर की मौत हो चुकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed