फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम का काले रंग का सूटकेस खुला, इसमें जो चीजें मिलीं, वो खोलेंगी कई राज

Fri, 10 Nov 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Nov 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
black colour suitcase will reveal ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda secrets
राम रहीम - फोटो : SELF
राम रहीम, हनीप्रीत और डेरा सच्चा सौदा के मामले में पुलिस के हाथ एक काले रंग का सूटकेस लगा है, जिसमें कई राज दफन हैं और अगर ये खुल गए तो खैर नहीं किसी की भी।
black colour suitcase will reveal ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda secrets
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
साध्वी रेप केस में गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद जब पुलिस ने डेरा मुख्यालय में दबिश दी तो काले रंग का बड़ा सूटकेस पुलिस को मिला। सूटकेस में पुलिस को विदेशी करेंसी यूरो मिली। इसके अलावा लैपटॉप, थाईलैंड और ताईवान निर्मित दस कंप्यूटर हार्ड डिस्क, 92 पैन ड्राइव, शादी योग्य लड़के-लड़कियों का बायोडाटा, 32 सीडी, 17 वीडियो कैसेट और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत के ताइवान टूर अंकित हार्ड डिस्क व डेरा मुखी की फोटो सहित काफी अन्य सामान बरामद हुआ।
black colour suitcase will reveal ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda secrets
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
इन चीजों की जांच करने पर डेरा मुखी की गतिविधियों का पता जांच एजेंसियों को चल पाया। वहीं जांच में पता चला है कि राम रहीम उस अनुयायी पर ज्यादा मेहरबान होता था जो अपनी जमीन डेरे के नाम कर देता था। पुलिस की ओर से सिरसा हिंसा में अदालत को सौंपी रिपोर्ट में आरोपियों के हवाले से इसका जिक्र किया गया है। डेरामुखी की मोडिफाइड बाइक के साथ रंगेहाथ पकडे़ गए गुरसेवक ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार काफी सालों से डेरे से जुड़ा है और राम रहीम का करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
black colour suitcase will reveal ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda secrets
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
वर्ष 2014 में उनके परिवार ने दो एकड़ जमीन डेरे के नाम कर दी थी। इसके बदले में बाबा ने उन्हें बीएमडब्लू टू सीटर लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की थी। 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया तो डेरा अनुयायी भड़क गए और आगजनी उतर गए। गुरसेवक पुलिस की जवाबी कार्रवाई से भाग खड़ा हुआ और डेरे में चला गया। गुरसेवक ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को वह डेरा प्रमुख की बाइक अपने घर ले गया और पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
black colour suitcase will reveal ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda secrets
Ram rahim
सीबीआई अदालत के फैसले को भांपते हुए डेरा सच्चा सौदा के भंगीदास और 15 मेंबर कमेटी के सदस्यों ने डेरा और कल्याण नगर में रात को मीटिंग करनी शुरू कर दी थी। भंगीदास सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त से पहले ही कॉलोनी में होने वाली मीटिंग में सरकार पर दबाव बनाकर बाबा को रिहा करवाने के तरीके तलाश किए जा रहे थे। मीटिंग में डेरा की 15 मेंबर कमेटी के सदस्य, हनीप्रीत का पीए राकेश सहित सैकड़ों अनुयायी शामिल होते रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed