फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश भर के युवाओं के लिए IT सेक्टर में करियर बनाने का मौका, फायदा उठाएं

Fri, 10 Nov 2017 09:04 AM IST
हैदराबाद से मोहित धुपड़
हैदराबाद से मोहित धुपड़ Updated Fri, 10 Nov 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
it sector, it industry, world largest start up campus going to start in hyderabad
आईटी सेक्टर में कैरियर
आईटी सेक्टर में कैरियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इस जगह पर आइए सी​​खिए और बिजनेस की दुनिया में कदम रखिए।
it sector, it industry, world largest start up campus going to start in hyderabad
आईटी सेक्टर में कैरियर - फोटो : डेमो
सवा तीन साल पहले वजूद में आए देश का 29वां राज्य तेलंगाना का स्टार्टअप सेक्टर तरक्की चौंकाने वाली है। हालांकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्य भी इस सेक्टर में काम कर रहें हैं, मगर इस दिशा में तेलंगाना की रफ्तार बहुत तेज है। इसकी कमान खुद इस राज्य के आईटी मंत्री केटी. रामाराव ने संभाल रखी है।
it sector, it industry, world largest start up campus going to start in hyderabad
आईटी सेक्टर में कैरियर - फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप कैंपस तैयार होने जा रहा है। लगभग 3.5 लाख वर्ग फुट एरिया में तैयार हो रहे इस स्टार्टअप कैंपस को तेलंगाना सरकार पीपीपी मॉडल से बनी टी-हब इकाई अपनी निगरानी में तैयार करवा रही है। इसका उद्देश्य 2020 तक हैदराबाद को दुनिया के टॉप-10 स्टार्टअप इको सिस्टम की कतार में शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
it sector, it industry, world largest start up campus going to start in hyderabad
आईटी सेक्टर में कैरियर
दुनिया के सबसे बड़ा स्टार्टअप कैंपस बहुआयामी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। यहां एक ही छत के नीचे स्टार्टअप उद्यमी, निवेशक और मेंटर होंगे। किसी भी राज्य के यूथ को यहां न केवल अपने स्टार्टअप को सफल बनाने में हर सहायक सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें अपने स्टार्टअप के लिए निवेशक व डिजिटल कंप्यूटर चैन भी उपलब्ध होगी। सातों दिन चौबीस घंटे फिक्स्ड व फ्लेक्सिबल टेबल दिए जाएंगे, जहां से वे अपना स्टार्टअप ऑपरेट करेंगे।
विज्ञापन
it sector, it industry, world largest start up campus going to start in hyderabad
आईटी सेक्टर में कैरियर - फोटो : अमर उजाला
इससे इन्वेस्टर मीटिंग, वेबिनार, वर्कशॉप से यूथ को अपने स्टार्टअप को सफल बनाने में मदद मिलेगी। स्टार्टअप कैंपस को अपनी निगरानी में तैयार करने वाला टी-हब भी सरकार की पहल से महज दो सालों में बुलंदी तक पहुंच चुका है। इसे तेलंगाना सरकार और आईआईटी, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस व दि नेशनल अकादमी ऑफ  लीगल स्टडी एंड रिसर्च से संस्थानों के पीपीपी मॉडल के अंतर्गत आईआईटी कैंपस गचिबौली (हैदराबाद)  में 70 हजार वर्ग फुट एरिया में स्थापित किया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed