भाजपा में प्रधान पद रखने वाले नेताओं के दिन आजकल कुछ खास अच्छे नहीं चल रहे। अब एक और नेता बड़ी मुश्किल में फंस गए है, देखिए
2 of 8
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
बेटे द्वारा एक युवती से कथित छेड़छाड़ के आरोपों के बाद चारों तरफ से हमले झेल रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बाद अब नगर परिषद फतेहाबाद के प्रधान व बीजेपी नेता दर्शन नागपाल भी एक मामले में फंस गए हैं।
ये था मामला
फतेहाबाद के थाना रोड़ निवासी अरूण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके चाचा नवीन कुमार की शनिवार सांय अचानक तबियत खराब हो गई थी जिसके बद उनके परिजन उन्हें लेकर भट्टू रोड़ के डा. सिवाच नर्सिंग होम पहुंचे। डा. सिवाच ने देखकर बताया कि उनके चाचा को हार्टअटैक आया है और इन्हें ताऊ देवीलाल मार्किट में डा. संजय बंसल के पास लेकर जाना चाहिए।
इसके बाद परिजन उनको एंबुलैंस में डालकर ताऊ देवीलाल मार्किट में लेकर जा रहे थे तो बीच में लाल बत्ती के पास उनकी एंबुलैंस नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल की गाड़ी से थोड़ा सा टच हो गई थी। मरीज की तबियत बहुत ज्यादा खराब होने के चलते एंबुलैंस चालक ने गाड़ी नहीं रोकी लेकिन आरोप है कि ताऊ देवीलाल मार्किट से पहले नप प्रधान की गाड़ी के चालक ने गाड़ी उनकी एंबुलैंस के आगे लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।
परिजनों के मुताबिक गाड़ी में उस समय दर्शन नागपाल भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने भी एक ना सुनी। परिजनों का ये भी आरोप है कि जब मानमनौव्वल करने के बाद वो मरीज को डाक्टर के पास लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि डाक्टर ने उन्हें कहा कि अगर वे मरीज को दस मिनट पहले ले आते तो शायद उसे बचाया जा सकता था।