एक सप्ताह से पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के हौली सिटी स्थित घर के बाहर इंतजार कर रहे बिहार पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर बाद घर के प्रवेश द्वार पर कानूनी नोटिस लगा दिया है।
दोनों अधिकारी मंगलवार सुबह घर में बने सिद्धू के दफ्तर गए। वहां उन्होंने सिद्धू के बारे में जानकारी मांगी लेकिन निजी सचिव सुशील रावत ने अधिकारियों को सहयोग नहीं दिया। उनको कहा गया कि जल्दी ही इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद इन अधिकारियों ने कटिहार में अपने उच्चाधिकारियों से बात की।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
उनके आदेश के बाद सिद्धू के घर के बाहर कानूनी नोटिस चस्पा कर दिया गया। इंस्पेक्टर जावेद अहमद ने बताया कि नोटिस चस्पा कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। कोर्ट को भी यही जवाब देंगे। ऐसे नोटिस उन लोगों के घरों के बाहर लगाए जाते हैं जो समन तामील नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू के दफ्तर व उनसे संबंधित लोगों ने हमारे साथ कोई सहयोग नहीं दिया। जब भी घर के भीतर जाते, उनके आदमी तुरंत उन्हें घर से बाहर जाने को कह देते।
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
सिद्धू को समन तामील करना चाहिए ताकि कानून अपना काम कर सके। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिद्धू ने बिहार के किशनगंज में चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उनके खिलाफ शिकायत कटिहार के वरसोई थाना में दर्ज की गई थी।
5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
मामला अदालत पहुंचा और सिद्धू के विरुद्ध समन जारी हुए। इन समन की तामील को बिहार पुलिस दिसंबर 2019 में भी सिद्धू के घर पहुंची थी, तब भी सिद्धू पुलिस को नहीं मिले थे। बिहार की पुलिस ने लगभग छह महीने बाद दोबारा सिद्धू के घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन सिद्धू कहां है, इसकी जानकारी सिद्धू के दफ्तर व परिजन नहीं दे रहे।