बोल्ड हॉट सिजलिंग एक्ट्रेस ने 'डायन' के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, सुनकर सभी के होश ही उड़ गए। आपको भी जानकर यकीं नहीं होगा कि ऐसा हो सकता है।
डायन लंबे-लंबे नाखून, लंबी चोटी और उलटे पैर होते हैं। देखने में डायन खूबसूरत बला होती है, लेकिन वह जवां रहने के लिए लोगों का खून पीती है। डायन खुद को जवां रखने के लिए लोगों की उम्र तक खा लेती हैं।
डर लगा सुनकर, क्या करें तीन दिन पहले रात को नजर ही यही आया। हम बात कर रहे हैं थ्रिलर सीरीज 'नजर' की, जो 30 जुलाई सोमवार की रात से शुरू हो चुका है। पहला एपिसोड देर रात 11 बजे प्रसारित हुआ। शो में बिग बॉस फेम मोनालिसा एक डायन का किरदार निभा रही हैं। इसमें मोनालिसा अपनी खौफनाक अदाएं दिखाती नजर आईं।
शो की प्रमोशन के सिलसिले में बुधवार को मोनालिसा चंडीगढ़ पहुंची। यहां होटल जे डब्ल्यू मेरियट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे अब फिक्शन में पदार्पण करने वाली हैं, हालांकि यह काफी चैलेंजिंग है, पर जरूर करेंगी। उन्होंने बचपन से ही उन्होंने डायन और बुरी नजर की कहानियां सुनी हैं।
मोनालिसा ने बताया कि वह हर तरह के रोल करना चाहेंगे, पर कहानी में दम होना चाहिए। मोनालिसा ने बताया कि कि उनका असल नाम है अंतरा बिस्वास, जब मुंबई आना हुआ तो मुझे नया नाम रखने की सलाह दी गई। वह ज्योतिष में विश्वास रखती हैं। ऐसे में अपना नाम बदलने की सोची तो ये एम से आया सो नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया। यह नाम उनके लिए लकी साबित हुआ।