फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन है लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी, बिग बॉस तक कैसे पहुंची?

Tue, 03 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant haryanvi singer dancer sapna chaudhary profile
सपना चौधरी
12 साल की उम्र में पिता को खो दिया, फिर अपने दम पर परिवार को पाला और आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है, जानिए सपना चौधरी कैसे पहुंची बिग बॉस तक।
bigg boss 11 contestant haryanvi singer dancer sapna chaudhary profile
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाने वाली हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। सपना चौधरी जहां भी परफॉर्म करती हैं, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती हैं। लेकिन सपना चौधरी हिलाकर रख देने वाली सनसनी कैसे बनी, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी...
bigg boss 11 contestant haryanvi singer dancer sapna chaudhary profile
सपना चौधरी - फोटो : SELF
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant haryanvi singer dancer sapna chaudhary profile
sapna chaudhary
इसी करियर की बदौलत सपना ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की। पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था ​कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज सपना एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है। इतना समय भी नहीं होता कि आराम से खा सके और सो सके।
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant haryanvi singer dancer sapna chaudhary profile
सपना चौधरी का नया डांस वीडियो वायरल
सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed