कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में अपने पिट्ठू बैग में एके-47 लेकर घूम रहा है। ऐसी सूचना हरियाणा पुलिस को अपने सूत्रों से प्राप्त हुई है। इसके बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद की एसटीएफ टीमों को चौकन्ना कर दिया गया है। वहीं विकास को लेकर कई और खुलासे भी हुए हैं। आइए जानते हैं...
पुलिस इस बात का भी ध्यान रख रही है कि आतंकी अजमल कसाब की तहर पिट्ठू बैग लेकर घूम रहा विकास कहीं किसी वारदात को अंजाम न दे।पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विकास का सबसे नजदीकी गुर्गा अमर दुबे भी फरीदाबाद में था। वह सोमवार को यहां से गया। इसके बाद यूपी पुलिस ने हमीरपुर में उसे मार गिराया।
3 of 5
विकास दुबे की तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, विकास का जो सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ है, वह बदरपुर बॉर्डर के आसपास का है। इससे पुलिस यह भी अंदाजा लगा रही है कि हो सकता है विकास दिल्ली की तरफ गया है। पुलिस की जांच में यह पता चला है कि विकास पिट्ठू बैग हमेशा अपने साथ रखता है। होटल में रुकने के दौरान भी उसने बाकी हथियार अपने साथी अंकुर के माध्यम से उसके घर भिजवा दिए थे जबकि बैग अपने पास ही रखा।
4 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
अंकुर के घर पर छुपे असलहों को विकास ने अपने अन्य साथी कार्तिकेय को लेने भेजा था। उसी समय फरीदाबाद पुलिस ने घर की घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। विकास का एक भाई अविनाश था जो अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी भाभी का नाम शांति मिश्रा है। इनके फरीदाबाद स्थित घर पर इन लोगों ने पनाह ली थी।
5 of 5
बदमाश विकास दुबे का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला।
मैंने पुलिस को अलर्ट कर दिया है कि हरियाणा में कोई भी अवांछित तत्व न घुसे। मुझे पता चला है कि उत्तर प्रदेश में इस घटना के बाद सख्ती हुई है। इससे अपराधी हरियाणा में छिपने की कोशिश कर रहे हैं। - अनिल विज, गृहमंत्री, हरियाणा