फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शिव के इस 'प्रसाद' में मिल गया है कैंसर और मिर्गी का इलाज, देखिए कैसे

Sun, 19 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
big medical achievement, researchers found treatment of cancer and mirgi in bhang
भांग के पौधे
भगवान शिव के इस 'प्रसाद' से कैंसर, मिर्गी और ब्लड सैल का इलाज संभव है। एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है और इसकी क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। देखिए पूरी जानकारी।
big medical achievement, researchers found treatment of cancer and mirgi in bhang
भांग के पौधे
भांग के पौधे में मिलने वाले कंपोनेंट सीबीडी का इस्तेमाल कैंसर और मिर्गी के इलाज में लाभदायक है। इस पर यूएसए मे शोध किया जा चुका है। पीयू में मेडिसन सिंपोजियम में भाग लेने आए नेशनल  इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड  मेडिसन के डायरेक्टर प्रोफेसर राम विश्वकर्मा ने बताया कि यह शोध सफल पाया गया है। भांग के पौधे में पाए जाने वाले सीबीडी कारक केइस्तेमाल से कैंसर से उठने वाले दर्द को रोका जा सकता है।
big medical achievement, researchers found treatment of cancer and mirgi in bhang
भांग के पौधे
वहीं मिर्गी की बीमारी का इलाज भी इससे किया जा सकता है। इससे मिर्गी की बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। रक्त कणिकाओं में संक्रमण संबंधी बीमारी सिकल सेल एनीमिया से देश में दो करोड़ लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी में ब्लड सेल का आकार गोल हो जाता है, जिससे खून के थक्के जमने लगते हैं। इससे शरीर को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो जाती है। इस बीमारी का इलाज भांग के प्लांट से बनी दवा से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
big medical achievement, researchers found treatment of cancer and mirgi in bhang
भांग के पौधे
नीति आयोग को पत्र देकर मांग की गई है कि भांग की खेती की इजाजत दी जानी चाहिए। इससे देश में कैंसर, मिर्गी, ब्लड सेल की बीमारी का इलाज सही तरीके से किया जा सकता है। इससे किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार आने के साथ लोगों को दवाएं सस्ते दाम पर उपलब्ध हो सकती हैं। कैंसर, मिर्गी की बीमारी में भी लोगों को दवाएं सस्ते दाम पर मिल जाएंगी। जम्मू -कश्मीर में इसकी खेती की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
big medical achievement, researchers found treatment of cancer and mirgi in bhang
भांग के पौधे
उन्होंने बताया कि इसका शोध यूएसए में किया गया है। वहां पर 14 राज्यों में भांग की खेती की इजाजत मिल चुकी है। पीयू के यूआईपीएस द्वारा आयोजित सिंपोजियम में भाग लेने आए नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिसन के डायरेक्टर प्रोफेसर राम विश्वकर्मा  ने बताया कि चंडीगढ़ में सर्वे में रक्त कणिकाओं में संक्रमण संबंधी बीमारी सिकल सेल एनिमिया से  ज्यादातर यूपी  और बिहार के लोग पीड़ित पाए गए हैं। इस रोग इलाज के लिए बनाई गई दवा को लेकर रिसर्च का काम पूरा चुका है । इसका क्लीनिकल ट्रायल छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed