फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरीब किसान के घर पैदा हुए, मेहनत और लग्न से बने PGI के डॉयरेक्टर

Sun, 19 Mar 2017 09:16 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh farmer son doctor jagatram appointed new director of chandigarh pgi
डॉ. जगतराम बने चंडीगढ़ पीजीआई के नए डायरेक्टर
खेतीबाड़ी करने वाले अनपढ़ पिता के इस होनहार बेटे के जज्बे को सलाम कीजिए। जिस जगह पर लगे पेड़ के नीचे सोता था, आज उसी जगह का वो डायरेक्टर बन गया।
himachal pradesh farmer son doctor jagatram appointed new director of chandigarh pgi
डॉ. जगतराम बने चंडीगढ़ पीजीआई के नए डायरेक्टर
नाम है डॉ. जगतराम। उन्होंने शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे कैरों ब्लॉक में उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई के डायरेक्टर का कार्यभार संभाला। डॉ.  जगतराम पिछले 38 वर्षों से पीजीआई के ऑप्थल्मोलॉजी (आई) डिपार्टमेंट में हैं। वह दो साल पहले इस विभाग के हेड बने। उनके 300 से ज्यादा रिसर्च पेपर हैं और 40 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं। डाक्टर जगतराम बताते हैं कि एमडी की परीक्षा के दौरान पैसे न होने के कारण उन्हें पीजीआई में पेड़ के नीचे सोकर रात गुजारनी पड़ी थी। 
himachal pradesh farmer son doctor jagatram appointed new director of chandigarh pgi
डॉ. जगतराम बने चंडीगढ़ पीजीआई के नए डायरेक्टर
डा. जगतराम का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ के पबियाना गांव के एक गरीब व अनपढ़ किसान ध्यानूराम के घर हुआ। डॉ. जगतराम ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ से पढ़ाई शुरू की। डॉ. जगतराम के पिता ध्यानुराम आज भी खेतीबाड़ी करते हैं। लेकिन ध्यानुराम और फुलमु देवी ने बेटे जगतराम को पढ़ाई पूरी करने का लक्ष्य दिया। डॉ. जगतराम ने पहले गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर खुद डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय किया। वह अपनी योग्यता, मेहनत और लगन के बल पर यहां तक पहुंचे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
himachal pradesh farmer son doctor jagatram appointed new director of chandigarh pgi
डॉ. जगतराम बने चंडीगढ़ पीजीआई के नए डायरेक्टर
ये जानते हुए भी कि हिंदी मीडियम में पढ़ने के बाद शिमला जाकर कॉन्वेंट स्कूलों से अंग्रेजी मीडियम में पढ़कर आए स्टूडेंट्स के बीच कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा, उन्होंने आईजीएमसी शिमला से 1973 में एमबीबीएस में एडमिशन हासिल किया। 1979 में पीजीआई ज्वॉइ किया। डा. जगतराम ने बताया कि जब वे 38 साल पहले एमडी की परीक्षा देने आए थे, तब उनकी जेब में पैसे तक नहीं थे। दोस्तों ने फीस और रास्ते के किराए का इंतजाम किया था। उनके पिता की उम्र 94 साल है। अपने सौम्य व्यवहार की वजह से साथियों और मरीजों में काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
himachal pradesh farmer son doctor jagatram appointed new director of chandigarh pgi
डॉ. जगतराम बने चंडीगढ़ पीजीआई के नए डायरेक्टर
डॉ. जगतराम की पत्नी आशा, बड़ी बेटी शिखा और उनके पति अमन सिंगला, छोटी बेटी डॉ. शिल्पा और उनके पति स्वनिल बराड़ इस उपलब्धि पर खुश हैं। डायरेक्टर को चुनने के लिए गठित की गई सेलेक्शन कमेटी ने जो मेरिट बनाई गई थी, उसमें उनका तीसरा नंबर था। पहले नंबर पर इंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनिल भंसाली, दूसरे नंबर पर पीडियाट्रिक की प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह थी। मेरिट में पहला स्थान होने के कारण डॉ. भंसाली के डायरेक्टर चुने जाने की काफी संभावना जताई जा रही थी, लेकिन यही बात उनके डायरेक्टर बनने में बाधा बन गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed