फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वहशियों के हाथों नहीं मर सकतीं, सरकार सेफ्टी नहीं दे सकती तो इच्छामृत्यु की इजाजत दे दे'

Thu, 18 May 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
bhiwani girl muskan verma writes letter to president pranab mukherji, request euthanasia
भिवानी की मुस्कान वर्मा ने मांगी इच्छामृत्यु
वहशियों के हाथों नहीं मर सकतीं, सरकार सेफ्टी नहीं दे सकती तो इच्छामृत्यु की इजाजत दे दे। ये मांग करते हुए देश की एक बेटी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।
bhiwani girl muskan verma writes letter to president pranab mukherji, request euthanasia
भिवानी की मुस्कान वर्मा ने मांगी इच्छामृत्यु
और ये बेटी देश के उसी राज्य की है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अ​भियान की शुरुआत की थी। रोहतक में कुछ दिन पहले 'निर्भया' के सा​थ हुई दरिंदगी ने भिवानी की बेटी मुस्कान को इस हद तक हिलाकर रख दिया कि उसने यह कदम उठा लिया। मुस्कान ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिख इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

bhiwani girl muskan verma writes letter to president pranab mukherji, request euthanasia
भिवानी की मुस्कान वर्मा ने मांगी इच्छामृत्यु
मुस्कान का कहना है कि सोनीपत से लड़की को अगवा करके रेप के बार दरिंदगी की गई और रोहतक में फेंक दिया गया। दिल्ली में भी ऐसा कांड हुआ था। गुड़गांव में भी नॉर्थ ईस्ट की महिला को उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इससे पहले नेपाली युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। इन सभी का नतीजा रहा कि रेवाड़ी में लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए भूख हड़ताल करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhiwani girl muskan verma writes letter to president pranab mukherji, request euthanasia
भिवानी की मुस्कान वर्मा ने मांगी इच्छामृत्यु
मुस्कान का कहना है कि अब मुझे भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। घर से बाहर जाने में डर लगने लगा है कि पता नहीं कब किसकी नजर मुझ पर पड़ जाए और मैं उसकी वहशियत का शिकार हो जाऊं। वो मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे और मौत भी ऐसी देंगे कि रूह कांप जाएगी। इस डर के मारे मुझे सुकून नहीं है। इसलिए मैं अपनी इच्छा से मरना चाहती हूं।
विज्ञापन
bhiwani girl muskan verma writes letter to president pranab mukherji, request euthanasia
भिवानी की मुस्कान वर्मा ने मांगी इच्छामृत्यु
मुस्कान ने अपने पत्र में लिखा है कि महामहिम राष्ट्रपति जी , मैं हरियाणा की उन तमाम बेटियों को तरफ से आपको लिख रही हूं , जो सोनीपत की बेटी के साथ हुए गैंगरेप व हत्याकांड के बाद बुरी तरह से सहमी व डरी हुई है। आज हमे घर से निकलते हुए भी डर लगता है। हाल ही में हुए कांड की कल्पना मात्र से ही मैं सिहर उठती हूँ। वर्तमान सरकार हमारी रक्षा में असमर्थ दिखाई दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed