फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोचक है ये कहानी: पहले भी 'मुख्यमंत्री' बन चुके भगवंत मान, अचानक केजरीवाल से मिलने निकल जाते थे

Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann became chief minister in reel life in a Film
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ग्रहण किया। मगर उनकी जिदंगी के जुड़ा एक गजब रोचक तथ्य है। रील लाइफ में भगवंत मान पहले ही मुख्यमंत्री बन चुके हैं। यह फिल्म है 'बाई जी तुस्सी घेंट हो'। इसमें भगवंत मान ने मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया था। रील लाइफ आज रियल लाइफ में बदल गई है।अपने कॉमेडी शो जुगनू में अध्यापक बने बीनू ढिल्लों से भगवंत मान ने कहा था कि अगर वे ज्यादा पढ़-लिख गए तो अफसर बन जाएंगे। अगर कुछ कम पढ़े-लिखे तो चुनाव लड़कर विधयाक-मंत्री बन जाएंगे। शायद उस समय भगवंत मान ने भी सोचा नहीं होगा कि एक दिन वे सचमुच में सांसद और फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। साथी कलाकारों का कहना है कि उनकी बातों से कहीं न कहीं सियासत के प्रति उनकी रुचि झलकती थी। यही नहीं 'बाई जी तुस्सी घेंट हो' फिल्म में वे चुनाव में उतरते हैं और मुख्यमंत्री भी बने थे। भगवंत मान ने हमेशा राजनीति पर व्यंग्य और कटाक्ष किया। मान के सीएम बनने पर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। पंजाब का फिल्म उद्योग भी काफी आशावान है। भगवंत मान के कॉमेडी किंग से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को लेकर जब दिग्गज कलाकारों से बात की तो उन्होंने मान के साथ अपने पलों को याद किया।

Bhagwant Mann became chief minister in reel life in a Film
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

मान के मुख्यमंत्री बनने से रंगला पंजाब बनने की उम्मीद: चंदन प्रभाकर
द कपिल शर्मा शो फेम अदाकार चंदन प्रभाकर का कहना है कि मान बेहद मेहनती इंसान हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने से रंगला पंजाब बनने की उम्मीद जगी है। वे जिस कार्य को पूरा करने की सोचते हैं जब तक पूरा न कर ले अथक प्रयास करते हैं। कॉमेडी शो हंसदे हंसादे रहो...में मान साहब जज थे। जबकि वे प्रतिभागी थे। इसके बाद लाफ्टर चैलेंज समेत अनेकों शो में उनका साथ मिला। उनकी मौजूदगी हर व्यक्ति को सकारात्मकता का अहसास कराती है। वह जब भी सेट पर आते तो माहौल को रंगीन बना देते थे। मान का स्वभाव शुरू से ही हंसमुख व मजाकिया रहा है। मगर वे हमेशा गंभीर मुद्दों को उठाने की वजह से लोगों के दिलों को छू जाते हैं। उनके सीएम बनने से पंजाब का भला होने की आस जगी है। रंगले पंजाब की आस जगी है। चंदन प्रभाकर ने मान को शुभकामनाएं भी दीं।

Bhagwant Mann became chief minister in reel life in a Film
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री बनने की स्क्रिप्ट तो लिखी जा चुकी थी वर्षों पहले, सपना आज हुआ सच: राणा जंग बहादुर
मशहूर अदाकार राणा जंग बहादुर बताते हैं कि भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने की स्क्रिप्ट तो वर्षों पहले आई फिल्म 'बाई जी तुस्सी घेंट हो' के जरिए लिखी जा चुकी थी। मगर उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना आज सच हुआ है। वैसे तो उन्होंने भगवंत मान के साथ अनेक फिल्म व शो किए हैं। मगर इस फिल्म में मान को वह राजनीति में आने को प्रेरित करते हैं और मान राजनीति में आते हैं और मुख्यमंत्री बनते हैं। उस समय किसी ने सोचा न होगा कि एक दिन इस फिल्म की कहानी सच साबित होगी और मान पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagwant Mann became chief minister in reel life in a Film
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राणा जंग बहादुर कहते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भगवंत मान अचानक ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने निकल जाया करते थे क्योंकि उन दिनों वो आप में शामिल होना चाहते थे। एक खास बात और है कि भगवंत मान की एक फिल्म 'मोगा टू मैलबोर्न वाया चंडीगढ़' आज तक किसी कारणों से रिलीज न हो सकी है। यह फिल्म रोजगार और विदेश जाने पर आधारित है। भगवंत मान फिल्म में विदेश जाना चाहते हैं और एजेंट के झांसे में फंस जाते हैं।  

विज्ञापन
Bhagwant Mann became chief minister in reel life in a Film
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म में भगवंत मान पंजाब के युवाओं को विदेश जाने के बजाय अपने प्रदेश में कारोबार कर शोहरत हासिल करने का संदेश देते हैं। अब मान मुख्यमंत्री हैं और उनकी ये फिल्म रिलीज होती है तो इसका असर पंजाब के युवाओं पर पड़ेगा जो विदेश भाग रहे हैं। भगवंत मान के कॉलेज के दिनों को याद करते हुए राणा जंग बहादुर ने बताया कि मान के मन में कॉलेज टाइम से ही भगत सिंह के सपनों को साकार करने व इंकलाब लाने की सोच रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed