{"_id":"fe41a139ebaa8cb9d014822e291e3ac9","slug":"beauty-and-unique-usp-of-capitol-complex-for-world-heritage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी
Sat, 10 Oct 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 Oct 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व धरोहरों की सूची में शामिल होने के कगार पर पहुंची हमारी 'धरोहर' की खासियतें जानकर आप चकित रह जाएंगे। देखिए तस्वीरों में।
देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी
2 of 10
कैपिटकल कांप्लेक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरा कांप्लेक्स कंक्रीट से बनाया गया है।
कहीं एक भी ईंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। जिस कारण आर्किटेक्चर वर्क का यह
पूरे विश्व के लिए अनोखा उदाहरण है। इसे ब्रेन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा और मक्का ऑफ आर्किटेक्ट भी कहा जाता है। इस ब्रेन में इतनी खूबसूरत और ज्ञानवर्धक चीजें छिपी हैं जिसका हर कोई दीवाना हो जाता है। आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने सन, स्पेस और साइलेंस के फॉर्मुले पर सिटी ब्यूटीफुल का डिजाइन तैयार किया था। उसी आधार पर कैपिटल कांप्लेक्स भी बनाया गया है।
देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी
3 of 10
समुद्री जहाज जैसी असेंबली: दूर से देखने पर शिप की शेप आती है नजर। पंजाब एंड हरियाणा असेंबली को समुद्री जहाज जैसा बनाया गया है। इसका बाहरी आकार और टेरिस दूर से एकदम समुद्री जहाज का एहसास कराता है। डिजाइन इस तरह से किया गया है कि हवा और सूर्य का प्रकाश आसानी से प्रवेश कर सके। ताकि ऊर्जा की बचत हो सके। असेंबली का मेन गेट स्पेशल फ्रांस से आया था। जिसे ली कार्बुजिए ने खुद अपने हाथ से पेंट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी
4 of 10
हाईकोर्ट का डिजाइन पोर्ट जैसा: विधानसभा के सामने ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत डबल रूफ है। टेरिस को शेल्टर जैसी शक्ल दी गई है। जिस कारण इसे शेल्टर ऑफ जस्टिस भी कहते हैं। यानी ऐसा शेल्टर जिसके नीचे हर कोई बराबर है। हर किसी को न्याय का अधिकार है। लाल, हरे, पीले और काले रंग के पिल्लर सभी का ध्यान आकर्षित करने वाले हैं। पत्थरों से बनी दीवारों में सैकडों रोशनदान और खिड़कियां पारदर्शी कार्यप्रणाली का संदेश देने वाली हैं। खर्च कम करने केलिए रैंप बनाया गया। भविष्य में लिफ्ट लगाए जाने की सोच कर उसकी भी उपयुक्त जगह छोड़ी गई थी।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी
5 of 10
चंडीगढ़ की सबसे ऊंची 10 मंजिली बिल्डिंग है पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेट्रिएट: पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेट्रिएट कैपिटल कांप्लेक्स की रीढ़ है। चंडीगढ़ की इस सबसे ऊंची बिल्डिंग में 10 मजिंल ऑफिस वर्क और 11वीं पर कैफेटेरिया बना है। जहां पर्यटक फास्ट फूड का मजा तो ले ही सकते हैं साथ ही पूरे कांप्लेक्स का विहंगम दृश्य आंखों में कैद कर सकते हैं। बताया जाता है कि इस बिल्डिंग में किसी सेवन स्टार होटल से ज्यादा वीआईपी रूम हैं। इसके निर्माण में ऐसी सामग्री लगी है यदि भूकंप भी आ जाए तो बिल्डिंग एकदम डहने की बाजए सिर्फ एक तरफ झुक जाएगी। स्वीस की एक मुद्रा पर सेक्रेट्रिएट की फोटो तक छपी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।