{"_id":"5c4d2d12bdec2229c12b821a","slug":"beating-the-retreat-ceremony-on-wagah-border-on-70th-republic-day-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी, जवान कैसे ललकारते हैं दुश्मन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी, जवान कैसे ललकारते हैं दुश्मन को
Sun, 27 Jan 2019 02:27 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 27 Jan 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70वें गणतंत्र दिवस पर वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी में दुश्मनों को ललकार भारतीय सेना के जवानों ने अपनी हिम्मत और ताकत दुनिया को दिखाई, आप भी देखिए तस्वीरों में।
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी करके देश भर को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। द बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत बीएसएफ की महिला जवान के दल ने सलामी के साथ शुरू की। इस मौके पर भारतीय सैनिकों का दम खम और जोश देखने को मिला।
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
जवानों ने दुश्मन देश के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने 'जयहिंद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर जवानों में जोश भरा। लोगों की गर्जना ऐसी थी कि पाकिस्तान थर्रा उठा होगा। दुश्मन देश को लाहौर तक ये बुलंद नारे सुनाई दिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचे। दर्शक दीर्घा में लगभग 30-35 हजार लोग देखने को मिले। फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राईक’ के कलाकार विक्की कौशल और यामी गौतम भी नजर आए। इसके अलावा अभिनेता वरुण धवन ने यहां देश भक्ति गानों पर परफॉर्म किया।
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी
बीटिंग द रिट्रीट के दौरान दोनों देशों के जवान मार्च करते हुए बॉर्डर तक आते हैं। इसकी शुरुआत साल 1959 में हुई थी। तब से हर रोज यहां बीएसएफ के जवान पाकिस्तान के सामने भारत की शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। साल 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इसका आयोजन नहीं किया गया था।