जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
जंक फूड खाने की आदत है तो सावधान हो जाइए। आपको जानलेवा बीमारी हो सकती है और आप मर सकते हैं। कैसे, 8 क्लिक में जानिए। रिपोर्टः आशीष वर्मा
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
लगातार स्पाइसी खाने से ओरल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। पीजीआई के ईएनटी डिपार्टमेंट की ओपीडी में ऐसे केस आ रहे हैं। ईएनटी के प्रोफेसर डॉ. अशोक गुप्ता बताते हैं कि मसालेदार खाने से पेट में एसिड बनता है। उससे अल्सर और मुंह में छाले हो सकते हैं। यदि एक हफ्ते तक छाले ठीक नहीं होते हैं तो इसे गंभीरता से लें। अच्छे डॉक्टर से चेकअप करवाएं। अपनी तरफ से कोई दवा न लें।
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में आयोजित कांफ्रेंस में हिस्सा लेने आए डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि उनकी हफ्ते में दो बार ओपीडी होती है। हर ओपीडी में ओरल कैंसर के 50-60 नए केस आते हैं। इनके मुख्य कारण तंबाकू, मिलावटी व स्पाइसी खाना है।
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
डॉ. गुप्ता ने बताया किआजकल मसाले भी काफी मिलावट वाले हैं, जो पेट खराब करते हैं। यह रिस्क फैक्टर उन लोगों में ज्यादा होता है, जो डायबिटीज, कब्ज व हाइपरटेंशन के मरीज होते हैं। उनका कहना है कि सीधा सा मतलब यह है कि यदि आपके मुंह में छाले या गांठ है और एक हफ्ते तक वह जस की तस है तो जरूर डॉक्टर के पास जाएं।
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
डॉ. गुप्ता ने बताया कि सब्जियों में काफी मिलावट हो रही है। उससे भी कैंसर होने की संभावना रहती है। लोगों को चाहिए कि वे सब्जियों को अच्छी तरह से रगड़कर पानी में साफ करें। कम से कम 15 मिनट तक सब्जियों को पानी से धोना चाहिए।