फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन रिश्ता ढूंढ रहे हैं, बचकर रहें, कहीं ऐसा न हो जाए

Tue, 05 May 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 05 May 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन

ऑनलाइन रिश्ता ढूंढ रहे हैं, बचकर रहें, कहीं ऐसा न हो जाए

be aware from online marriage bureau, fraud may be

ऑनलाइन पोर्टल पर रिश्ता ढूंढ रहे लोगों के लिए ये खबर चेतावनीभरी है। थोड़ी सी असावधानी आपको लूट का शिकार बना सकती है। ऐसा ही एक मामला, पंजाब के मोहाली में सामने आया।

ऑनलाइन रिश्ता ढूंढ रहे हैं, बचकर रहें, कहीं ऐसा न हो जाए

be aware from online marriage bureau, fraud may be

यहां एक युवक को शादी के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देना महंगा पड़ गया। पहले तो विज्ञापन देखकर उसे एक मैरिज ब्यूरो से फोन आया। लड़की दिखाने की बात कहकर 3100 रुपये उससे ले लिए। फिर मैरिज ब्यूरो वालों ने रविवार को लड़की वाले उनके घर भेजने की बात कही, लेकिन लड़की वाले उसके घर नहीं पहुंचे।

ऑनलाइन रिश्ता ढूंढ रहे हैं, बचकर रहें, कहीं ऐसा न हो जाए

be aware from online marriage bureau, fraud may be

पीड़ित पक्ष के मुताबिक मैरिज ब्यूरो वालों ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया। दुखी होकर सेक्टर-71 निवासी सन्नी गोयल ने राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी विजय कुमार के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन रिश्ता ढूंढ रहे हैं, बचकर रहें, कहीं ऐसा न हो जाए

be aware from online marriage bureau, fraud may be

एसएसपी को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया उसनेशादी के लिए एक विज्ञापन दिया था। उसके विज्ञापन को देखकर राजस्थान के हनुमानगढ़ से विजय कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उसका मैरिज ब्यूरो है। वह एक लड़की के पिता को रिश्ते के लिए रविवार को उनके घर भेज रहे हैं। साथ ही अपने एकाउंट में 3100 रुपये जमा करवाने को कहा। युवक ने उनके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवा दिए।

विज्ञापन

ऑनलाइन रिश्ता ढूंढ रहे हैं, बचकर रहें, कहीं ऐसा न हो जाए

be aware from online marriage bureau, fraud may be

रविवार को उन्होंने लड़की वालों के इंतजार में सारा इंतजाम किया था, लेकिन शाम तक कोई घर नहीं पहुंचा। हारकर फोन किया, जिस नंबर से फोन आया था तो आगे से जवाब मिला कि उनका चंडीगढ़ आते समय एक्सीडेंट हो गया है। इसलिए उनके दिए गए बैंक खाते में दस हजार रुपये जमा करवा दें, लेकिन जब उन्होंने पैसे जमा करवाने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed