फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेबिट कार्ड रखते हो, चाहते हो डाटा चोरी न हो तो ये काम जरूर कर लें

Tue, 01 Nov 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
atm card pin leaked, so debit card data may delete, change pin code immediatly
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
अगर आपके पास भी किसी बैंक का डेबिट कार्ड है तो चाहते हैं कि डाटा चोरी न हो जाए तो ये काम तुरंत कर लें। कहीं देर न हो जाए।
atm card pin leaked, so debit card data may delete, change pin code immediatly
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
शहर के प्राइवेट और सरकारी बैंकों की ओर से अपने कस्टमर्स को एसएमएस कर यह सलाह दी जा रही है कि वे अपने-अपने एटीएम कार्ड्स का पिन नंबर बदल लें। अगर किसी भी बैंक कस्टमर ने अपना पासवर्ड नहीं बदला है तो वह तुरंत बदल लें। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप एटीएम पर जाकर भी पासवर्ड बदल सकते हैं।

atm card pin leaked, so debit card data may delete, change pin code immediatly
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
इस पूरे प्रकरण की शुरुआत एक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर की सिक्योरिटी में लगी सेंध के बाद हुई और यहीं से जो डाटा लीक हुआ, उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बैंकों ने ये कदम उठाया है। इसे देश में हुई अब तक की सबसे बड़ी डेबिट कार्ड डाटा की चोरी माना जा रहा है और बैंकों ने कस्टमर्स को एहतियातन अपने पिन बदल देने के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
atm card pin leaked, so debit card data may delete, change pin code immediatly
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
पूरे मामले की शुरुआत में एसबीआई ने अपने 6 लाख डेबिट कार्ड्स ब्लॉक कर दिए। एसबीआई ने इसे सिर्फ एहतियातन उठाया गया एक कदम बताया। बाद में एसबीआई समेत 5 और बैंको ने भी ये बात मान ली कि उनके कस्टमर्स के डेबिट कार्ड्स की डीटेल्स और पिन नंबर चोरी हो गए हैं और ऐसे कार्ड्स का इस्तेमाल उन एटीएम पर किया जा रहा है, जहां से मालवेयर के जरिये डाटा चुराया जा रहा है।
विज्ञापन
atm card pin leaked, so debit card data may delete, change pin code immediatly
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
जिन बैंकों का डाटा चोरी हुआ है उनमें एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई यस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई, सेंट्रल बैंक और आंध्र बैंक ने भी अपने कस्टमर्स को पिन चेंज करने और कुछ दिनों तक मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कुछ बैंकों का नाम तो सामने आया है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। इस संबंध में आरबीआई की ओर से दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed