{"_id":"5b7d5cba42c79246361b0fd4","slug":"asian-games-2018-gold-medal-winner-vinesh-phogat-posted-photo-with-somvir-rathi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गोल्डन गर्ल' विनेश फोगाट ने एक शख्स के साथ पोस्ट की तस्वीर और लिखा- गलैड यू पिनड मी फॉर लाइफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोल्डन गर्ल' विनेश फोगाट ने एक शख्स के साथ पोस्ट की तस्वीर और लिखा- गलैड यू पिनड मी फॉर लाइफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
विनेश फोगाट
एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने एक शख्स के साथ एक फोटो शेयर की और ऐसी पोस्ट लिखी, पढ़कर उनके फैन्स कमेंट पर कमेंट कर रहे हैं।
विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट ने 23 अगस्त 2018 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहलवान सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ विनेश ने पोस्ट लिखी- ये मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा बड़ा निर्णय है। मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।
The best decision I ever made! Glad you pinned me for life 😍❤️
A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat) on
vinesh phogat
इस फोटो के शेयर करते ही चर्चा होने लगी है कि विनेश फोगाट ने अपना जीवनसाथी चुना लिया है। हालांकि उनके भाई हरविंदर का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर विनेश ने कोई फैसला लिया है, तो ये वो ही बात सकती है। हम इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
vinesh phogat
बता दें कि विनेश फोगाट की इस पोस्ट को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट पर कमेंट आ रहे हैं। लोग बधाइयां दे रहे हैं, बताया जा रहा है कि इससे पहले भी विनेश, सोमबीर के साथ फोटो शेयर कर चुकी हैं, लेकिन दोनों अभी तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
दरअसल, एक अखबार में खबर छपी कि 'नीरज और विनेश के बीच बढ़ रही नजदीकियां'। इस खबर को पढ़कर विनेश फोगाट ने ट्वीट करके खडंन करते हुए कहा कि मैं, नीरज और सभी भारतीय एथलीट एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं, ताकि मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर सकें, लेकिन दुख तब होता है जब देश का सम्मान और गौरव बढ़ाने वाले एथलीट की गलत तस्वीर पेश की जाती है।
Really sad to see that a simple gesture of being present when one athlete is chasing glory for #India is painted in the wrong light 😔 Myself and @Neeraj_chopra1 and every other Indian athlete will support each other to ALWAYS make 🇮🇳 proud, nothing more! Thank you 🙏 pic.twitter.com/LnQAQIGcwu
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 22, 2018