फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव का बेटा, पदक लेकर लौटा तो ग्रामीणों ने सिर आंखों पर बिठाया...बजरंग पूनिया के इमोशनल ट्वीट

Thu, 23 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Wrestler Bajrang Punia Warm Welcome in India
बजरंग पूनिया
गांव का बेटा, पदक लेकर लौटा तो ग्रामीणों ने उसे सिर आंखों पर बिठा लिया। इतना आदर सत्कार और अभिनंदन देखकर बजरंग पूनिया इतने इमोशनल हो गए कि ट्वीट करके आभार व्यक्त किया।
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Wrestler Bajrang Punia Warm Welcome in India
बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया कि कल शाम मैं जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुचा तो नजारा ही कुछ और था वहां पर। मेरे स्वागत में मेरे सभी अपने भाई बंधु आए और मुझे सर आंखों पर बिठाया। सबसे सुखद दृश्य तो वो था जब मेरे गुरु भाई योगी जी और मेरे पारिवारिक भाई दीपेंद्र हुड्डा भी एयरपोर्ट पर मुझे लेने आए।
 


 
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Wrestler Bajrang Punia Warm Welcome in India
बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया मंगलवार रात भारत लौट आए। उम्मीद के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर बजरंग का स्वागत उसी शानदार अंदाज में हुआ, जिसका ये चैंपियन हकदार था। मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे बजरंग की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, लेकिन फैन्स का हुजूम ऐसा था कि उन्हें बाहर आने में डेढ़ घंटे का वक़्त लग गया। बजरंग का स्वागत ढोल नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ हुआ, साथ ही समर्थकों ने बजरंगी को फूलों की माला भी पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Wrestler Bajrang Punia Warm Welcome in India
BAJRANG PUNIA
18वें एशियाई खेलों में 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले बजरंग पूनिया ने अपनी जीत दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित की है। पूनिया ने कहा कि मैं यह स्वर्ण पदक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं जिनका हाल ही में निधन हुआ है। उन्होंने इस पदक का श्रेय अपने मेंटर योगेश्वर दत्त को भी दिया, साथ ही मां-बाप का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही आगे कैरियर को लेकर बड़ा बयान भी दिया।
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Wrestler Bajrang Punia Warm Welcome in India
बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को 11-8 से हराया। इसके साथ ही वे एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान हो गए। भारत ने एशियाई खेलों में अब तक कुल 10 गोल्ड मेडल जीते हैं। करतार सिंह भारत के ऐसे पहलवान हैं, जो दो एशियाई खेलों (1978 बैंकाक और 1986 सियोल) में गोल्ड मेडल जीते चुके हैं। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर बजरंग को 3 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed