पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल आज पहली बार पंजाब दौरे पर आए। 10 ऐसी बातें जो आपको भी जाननी चाहिए
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब पहुंचकर कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी ने सत्ता पर काबिज अकाली-भाजपा गठबंधन को करारी हार दी है।
केजरीवाल ने ये भी कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा हारे हैं और आम आदमी पार्टी ने बीस सीटें पहली बार ही चुनाव लड़कर जीती हैं। गल्तियां पार्टी से हुई हैं, मंथन हो रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि पार्टी संगठन में फेरबदल करने जा रही है, शुरूआत गुरू नगरी अमृतसर से हो रही है। अब पार्टी में सबसे शक्तिशाली वार्ड प्रधान होगा, पार्टी का फरमान दिल्ली से नहीं बल्कि गांव के बूथ प्रधान से जारी होगा।
केजरीवाल के नाक लगा माइक, मीडिया से हाथापाई
श्री हरमंदिर साहिब से जैसे ही केजरीवाल बाहर निकलने लगे मीडिया उनसे सवाल पूछने के लिए आगे बढ़ी। शायद केजरीवाल मीडिया से दूरी बनाए रखना चाहते थे। इसी बीच धक्कामुक्की में केजरीवाल के नाक पर माइक लग गया। इसके बाद कुछ मीडिया वालों से केजरीवाल के सिक्योरिटी गार्ड के बीच हाथापाई भी हुई।