फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल ने खोले राज, कैसे जीतेंगे पंजाब?

Thu, 28 Apr 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal, arvind kejriwal chandigarh visit, delhi cm kejriwal, punjab assembly election
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चंडीगढ़ में थे। यहां उन्होंने बताया कि वे पंजाब को कैसे जीतेंगे?
arvind kejriwal, arvind kejriwal chandigarh visit, delhi cm kejriwal, punjab assembly election
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली में यदि आज चुनाव होता है तो शेष तीन सीटें भी आप के खाते आएंगी। इसी पर उन्होंने दम भरा है कि 2017 विधानसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस का दिल्ली जैसा हाल होगा और शिअद 10 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी। वह वीरवार को यहां पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की ओर से नए वकीलों को लाइसेंस वितरण समारोह में भाग लेने आए थे। 
arvind kejriwal, arvind kejriwal chandigarh visit, delhi cm kejriwal, punjab assembly election
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से सिर्फ चंद सैकेंड बात करते हुए उन्होंने अगले साल पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। अन्य सवाल सुने बगैर वह सभागार से निकल लिए। उन्होंने कहा कि जिस वक्त अन्ना हजारे के साथ जंतर मंत्र पर आंदोलन शुरू किया गया, उस वक्त भय था कि शायद लोग न जुड़ें, लेकिन यह अलौकिक ही है कि लोग बड़े स्तर पर साथ आए और जन लोकपाल बिल बड़ा मुद्दा बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal, arvind kejriwal chandigarh visit, delhi cm kejriwal, punjab assembly election
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि यदि जन लोकपाल बिल सहमति से पास किया होता तो शायद कांग्रेस को ऐसे दिन न देखने पड़ते। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा के पंजाब चुनाव में कांग्रेस का दिल्ली जैसा हाल होगा और शिअद को 10 से कम सीटें हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान आत्महत्या कर रहा है, इसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
arvind kejriwal, arvind kejriwal chandigarh visit, delhi cm kejriwal, punjab assembly election
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले वकीलों को संबोधन में केजरीवाल ने दिल्ली में दो साल पहले आम आदमी पार्टी की लहर बनने का उधारण देते हुए सरकार बनने के बाद प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार आने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा दो अहम सुविधाएं हैं, जो आम व्यक्ति की पहुंच से दूर थीं। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक की अमेरिका के अखबारों में चर्चा होती है, जबकि अधिक फीस वसूलने वाले निजी स्कूल अपने आप अविभावकों को फीस लौटा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed