आतंकियों से लोहा लेने जम्मू-कश्मीर गए, जब इस फौजी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा उसके घर पहुंचा तो सभी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
2 of 8
सैनिक सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार
जम्मू कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में तैनात क्षेत्र के गांव बधौली निवासी जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
3 of 8
सैनिक सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
मौत का कारणों का तो फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है लेकिन साथ आए अधिकारियों का कहना था कि आफताब को ड्यूटी के दौरान हुई तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी रविवार की सुबह मौत हो गई।
4 of 8
सैनिक सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। गांव बधौली वासी आफताब पठान पुत्र तोफैल अहमद सेना में एओसी में बतौर नायक थे और इन दिनों जम्मू कश्मीर की नौशहरा राजौरी सेक्टर में उनकी ड्यूटी थी।
5 of 8
सैनिक सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार
रविवार को दोपहर उनके परिजनों को राजौरी से फोन आया कि आफताब की मृत्यु हो चुकी है और उनका पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव में भेजा जाएगा। सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे आफताब पठान का पार्थिव शरीर बधौली लाया गया।